यूपी में देर रात 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

आशीष श्रीवास्तव

• 08:34 AM • 10 Jul 2026

UP IAS Transfer: यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है. चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति समेत कई विभागों में बदलाव के साथ आजमगढ़, बलिया और इटावा के CDO भी बदले गए.

UP IAS Transfer List

UP IAS Transfer List

Google CTA

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को और प्रभावी बनाने के लिए देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई अहम विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है. इसके साथ ही आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) का भी तबादला किया गया है. चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति, निबंधन, खनन, राज्य आजीविका मिशन, बिजली वितरण और राज्य कर जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

सरकारी आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों की चर्चा तेज हो गई है. कई अधिकारियों को लंबे समय बाद नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि कुछ पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है.

चिकित्सा शिक्षा और निबंधन विभाग में बड़ा बदलाव

सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और निबंधन विभाग में अहम फेरबदल किया है. डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है. वहीं नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से स्थानांतरित कर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

संस्कृति, राजस्व और खनन विभाग में भी नई तैनाती

सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया है. दीपा रंजन को उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के मिशन निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव संस्कृति विभाग नियुक्त किया गया है.

संजय कुमार प्रथम को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से मुक्त करते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति बने रहेंगे, लेकिन उनसे निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है.

अरुण कुमार को अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है. जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

बिजली और राज्य कर विभाग में भी बदलाव

संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है. वहीं आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी रहे परीक्षित खटाना को अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है.

तीन जिलों के CDO बदले

सरकार ने आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों में भी बदलाव किया है.

राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाया गया.
ओजस्वी राज को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया से हटाकर नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नियुक्त किया गया.
आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया बनाया गया.
अजय कुमार गौतम को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम भेजा गया.
संजय कुमार सिंह को एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी, इटावा की जिम्मेदारी दी गई.

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रतीक्षारत चल रहे मणिकंदन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया है. वहीं डॉ. वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम के साथ सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

सरकार का मानना है कि इन बदलावों से विभागों के कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.

टेबल में देखें किस अधिकारी को मिली नई जिमेदारी:

अधिकारी का नाम नई जिम्मेदारी / तैनाती
सुधा वर्मा श्रमायुक्त
डॉ. सारिका मोहन महानिरीक्षक निबंधन
नेहा शर्मा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा
अरुण कुमार मिशन निदेशक, राज्य आजीविका मिशन
जे. रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
दीपा रंजन विशेष सचिव संस्कृति
संजय कुमार प्रथम निदेशक संस्कृति (अतिरिक्त प्रभार)
विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति
संदीप भागिया एमडी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
परीक्षित खटाना अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर
राकेश कुमार पटेल CDO आजमगढ़
ओजस्वी राज नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन
आलोक कुमार CDO बलिया
अजय कुमार गौतम अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद
संजय कुमार सिंह CDO इटावा
मणिकंदन ए. अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त
डॉ. वंदना वर्मा संयुक्त एमडी राज्य चीनी निगम एवं अतिरिक्त प्रभार सहकारी चीनी मिल्स संघ