UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख में बदलाव किया गया है. लगातार बारिश के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT
पहले PET 8 और 9 सितंबर 2026 से प्रस्तावित थी. अब परीक्षा 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी के लिए अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा.
14 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण PET की निर्धारित तारीखों में बदलाव किया गया है. अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से देखें.
7 सितंबर को जारी होगा नया एडमिट कार्ड
संशोधित परीक्षा तारीख के लिए 7 सितंबर 2026 को बोर्ड की वेबसाइट पर नया प्रवेश पत्र अपलोड किया जाएगा. अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे. इसलिए अभ्यर्थी संशोधित प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा में पहुंचें.
वेबसाइट पर ही मिलेगी आगे की जानकारी
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आगे के निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें. परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं और निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे.
ADVERTISEMENT











