यूपी में हो रही बेमौसम बारिश और आंधी, अब सीएम योगी ने जारी किए ये अहम निर्देश

भाषा

10 Apr 2025 (अपडेटेड: 10 Apr 2025, 12:20 PM)

UP News: बेमौसम बारिश, आंधी, बिजली गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

Yogi Adityanath, Yogi Adityanath News, cm Yogi Adityanath, cm yogi, up news

Yogi Adityanath

Google CTA

UP News: बेमौसम बारिश, आंधी, बिजली गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें...

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने, राहत प्रयासों की कड़ी निगरानी करने और प्रतिकूल मौसम से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा, फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए और राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट तुरंत सौंपी जाए. इससे प्रशासन को उचित कार्रवाई करने और प्रभावित किसानों के लिए सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

बता दें कि लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते दिन आंधी आई और भारी बारिश हुई. कई जगहों पर बिजली भी गिरी है. इसको लेकर अब योगी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

लखनऊ में बारिश-आंधी

बता दें कि यूपी के कुछ जिलों का मौसम अचानक बदल गया है. राजधानी लखनऊ में बारिश और तेज आंधी चल रही है. दिन में अंधेरा हो गया है. सड़कें भी तालाब बन गई हैं. यूपी के 3 शहरों में ओले भी गिरे हैं. ऐसे में यूपी सरकार ने इस मौसम को देखते हुए अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.