जन्माष्टमी पर यूपी से दिल्ली जाना हुआ और आसान! अयोध्या और वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

अभय राठौर

• 03:44 PM • 03 Sep 2026

Janmashtami Special Train: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यूपी से दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रही है. पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से और दूसरी ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज चलेगी और कल यानी 4 सितंबर को इनकी आनंद विहार टर्मिनल से रवानगी होगी.

UP Tak
Google CTA

Janmashtami Special Train: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे यूपी से दिल्ली के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रही है. यह फैसला यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधाजनक यात्रा को देखते हुए लिया गया है. पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से और दूसरी ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच आज 3 सितंबर को चलेगी और कल यानी 4 सितंबर को इन ट्रोनों की आनंद विहार टर्मिनल से रवानगी होगी. रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

ट्रेन नंबर 04213 आज यानी 3 सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से दिल्ली के लिए रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04214 कल यानी 4 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी. 
   
ट्रेन नंबर 04217 आज 3 सितंबर को दोपहर 3:40 बजे वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04218 कल 4 सितंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से वाराणसी के लिए रवाना होगी.

अयोध्या से आनंद विहार का सफर

ट्रेन नंबर 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस 3 सितंबर को चलेगी. यह ट्रेन शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी. रात 12:55 बजे यह बरेली जंक्शन पहुंचेगी और 12:57 बजे आगे के लिए रवाना होगी. पूरी रात का सफर तय करते हुए यह ट्रेन अगली सुबह 6:10 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

आनंद विहार से अयोध्या वापसी

वापसी के सफर के लिए ट्रेन नंबर 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट स्पेशल 4 सितंबर को चलेगी. यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8:20 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. दोपहर 1:13 बजे यह ट्रेन बरेली पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 1:15 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन रात को 9:35 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी.

इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव स्टेशन

अयोध्या कैंट और आनंद विहार के बीच चलने वाली यह ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी. सफर के दौरान इसका ठहराव बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर होगा.

 
रेलगाड़ी सं. 04213 स्टेशन
⬇ ⬆
रेलगाड़ी सं. 04214
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
---- 18:20 अयोध्या कैंट 21:35 ----
19:48 19:50 बाराबंकी 19:30 19:32
20:45 20:55 लखनऊ 17:40 17:50
00:55 00:57 बरेली 13:13 13:15
02:42 02:50 मुरादाबाद 11:35 11:45
04:08 04:10 हापुड़ 09:38 09:40
05:20 05:22 गाजियाबाद 09:00 09:02
06:10 ---- आनन्द विहार टर्मिनल ---- 08:20

वाराणसी से आनंद विहार का सफर

रेलवे ने वाराणसी से भी आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 04217 स्पेशल एक्सप्रेस तीन सितंबर को दोपहर 3:40 बजे वाराणसी से चलेगी. रात 1:08 बजे यह बरेली जंक्शन पहुंचेगी और अगली सुबह 7:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर अपना सफर खत्म करेगी.

आनंद विहार से वाराणसी की वापसी

दिल्ली से वाराणसी लौटने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04218 स्पेशल एक्सप्रेस 4 सितंबर को चलेगी. यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. दोपहर 1:28 बजे यह बरेली पहुंचेगी और रात को 12:25 बजे यात्रियों को वाराणसी पहुंचा देगी.

वाराणसी ट्रेन के प्रमुख ठहराव स्टेशन

वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन को भी कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन रास्ते में मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली जंक्शन, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

 
रेलगाड़ी सं. 04217 स्टेशन
⬇ ⬆
रेलगाड़ी सं. 04218
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
---- 15:40 वाराणसी 00:25 ----
17:25 17:30 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ 21:45 21:50
18:50 18:52 राय बरेली जं. 20:15 20:20
20:55 21:05 लखनऊ 18:30 18:40
01:08 01:10 बरेली 13:28 13:30
03:00 03:10 मुरादाबाद 12:00 12:10
04:28 04:30 हापुड़ 09:53 09:55
06:05 06:07 गाजियाबाद 09:15 09:17
07:10 ---- आनन्द विहार टर्मिनल ---- 08:30