Train Cancel: 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने जारी कर दी पूरी लिस्ट; शताब्दी का बदला स्टेशन

यूपी तक

• 03:41 PM • 04 Sep 2026

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक यार्ड रीमॉडलिंग का काम होगा. इसके चलते कई एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और स्टेशन में बदलाव किया गया है.

UP Tak
Google CTA

UP Train Cancel: अगर आप आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके से होकर ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो रुकिए.... यूपी के ललितपुर, झांसी, ग्वालियर और बुंदेलखंड से सटे इलाकों के रेल यात्रियों के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना भारी परेशानियों भरा रहने वाला है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू किया जा रहा है. 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस काम की वजह से कई प्रमुख एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है तो कई के रूट और स्टेशन बदल दिए गए हैं.

ट्रेनें कैंसिल होने की वजह

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बीना और आगासौद स्टेशनों पर प्री-नानइंटरलाकिंग और नानइंटरलाकिंग का काम चरणबद्ध तरीके से होना है. रेलवे का कहना है कि इस काम के पूरे होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और समयपालन में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल, अगले डेढ़ महीने तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना ही पड़ेगा.

ललितपुर-बीना और ग्वालियर रूट पर रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  1. ललितपुर-बीना-ललितपुर मेमू (64618/64617): 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी (26 फेरे).
  2. भोपाल-ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी (12197/12198): 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी (15 फेरे).
  3. ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस (11086): 2 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
  4. SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस (11085): 4 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
  5. जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस (12192/12191): 26 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगी.
  6. भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (22163/22164): 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
  7. बीना-कटनी मुडवारा मेमू (61619/61620): 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.

ललितपुर में ही थमेगी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस

12002 न्यू दिल्ली - रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 2026 को अपने आखिरी स्टेशन (रानी कमलापति) तक नहीं जाएगी. इसे यूपी के ललितपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा. 12001 रानी कमलापति - न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 2026 को भोपाल के बजाय ललितपुर स्टेशन से ही बनकर दिल्ली के लिए रवाना होगी.

ग्वालियर-बीना पैसेंजर अब फ्लाईओवर से मालखेड़ी जाएगी

ग्वालियर की तरफ से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए थोड़ी राहत की बात है कि गाड़ी पूरी तरह बंद नहीं होगी, लेकिन बीना स्टेशन नहीं जाएगी. ग्वालियर-बीना सवारी गाड़ी (51884) 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना जाने के बजाय सीधे मालखेड़ी स्टेशन तक जाएगी. ट्रेन फ्लाईओवर के रास्ते बीना स्टेशन को बाईपास करेगी.

बीना-ग्वालियर सवारी गाड़ी (51883) 21 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मालखेड़ी स्टेशन से ही शुरू होकर ग्वालियर के लिए चलेगी.

कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

  1. गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू दिनांक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (26 ट्रिप)
  2. गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू दिनांक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (26 ट्रिप)
  3. गाड़ी संख्या 61619 बीना-कटनी मुडवारा मेमू दिनांक 21 सितम्बर को एवं 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)
  4. गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुडवारा-बीना मेमू दिनांक 21 सितम्बर को एवं 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)
  5. गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हज़रत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)
  6. गाड़ी संख्या 12191 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 27 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)
  7. गाड़ी संख्या 61611 बीना-रूठियाई मेमू दिनांक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)
  8. गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई-बीना मेमू दिनांक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)
  9. गाड़ी संख्या 61625 बीना-रूठियाई मेमू दिनांक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)
  10. गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई-बीना मेमू दिनांक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)
  11. गाड़ी संख्या 12197 भोपाल-ग्वालियर इण्टरसिटी दिनांक 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक। (15 ट्रिप)
  12. गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर-भोपाल इण्टरसिटी दिनांक 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक। (15 ट्रिप)
  13. गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 2 अक्टूबर एवं 9 अक्टूबर 2026 को। (2 ट्रिप)
  14. गाड़ी संख्या 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस दिनांक 4 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर 2026 को। (2 ट्रिप)
  15. गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)
  16. गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)
  17. गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (7 ट्रिप)
  18. गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (7 ट्रिप)
  19. गाड़ी संख्या 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)
  20. गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)

जन्माष्टमी पर यूपी से दिल्ली जाना हुआ और आसान! अयोध्या और वाराणसी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेंगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल