बाबा राकेश टिकैत पर जिन लोगों ने बर्बता दिखाई वो आतंकी से कम नहीं...इकरा हसन का यह बयान वायरल, देखें वीडियो

संदीप सैनी

• 04:28 PM • 03 May 2025

मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का-मुक्की और पगड़ी गिराने की घटना को लेकर सिसौली में पंचायत बुलाई गई. कैराना सांसद इकरा हसन ने इसे आतंकी जैसी हरकत बताते हुए तीखी निंदा की. किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में 5-6 लोगों ने हमला किया था.

UPTak
Google CTA

मुजफ्फरनगर में 'जन आक्रोश रैली' में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की और पगड़ी गिराने के मामले में आज (शनिवार) को सिसौली में पंचायत जारी है. इस पंचायत में भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं. बता दें कि इस मौके पर कैराना सांसद इकरा हसन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करई. उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई उसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. वहीं, इसके साथ उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत का जिन लोगों ने अपमान किया वो भी किसी आतंकी से कम नहीं है. 

यह भी पढ़ें...

इकरा हसन ने कहा, " बाबा राकेश टिकैत खिलाफ जिन लोगों ने ये बर्बता दिखाई, निंदनीय काम को अंजाम दिया वो भी किसी आतंकी से कम नहीं हैं. उनका हम पोररी तरीके से विरोध करते हैं."

यहां नीचे वीडियो में देखें इकरा हसन ने और क्या-क्या कहा?

आखिर क्या हुआ था राकेश टिकैत के साथ?

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के विरोध मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था. इसमें हिस्सा लेने के लिए राकेश टिकैत भी पहुंचे थे. इस दौरान उनका जबरदस्त विरोध हुआ था. राकेश टिकैत के साथ खूब धक्का-मुक्की की गई थी. इस दौरान दावा किया गया था कि उनकी पगड़ी भी उछाली गई थी. पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव किया और राकेश टिकैत वहां से निकल सके. 

किसान यूनियन ने किया ये दावा

बता दें कि राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर किसान यूनियन का दावा है कि रैली खत्म होने के दौरान शराब पीकर पहुंचे 5-6 लोगों ने ये हमला किया. बता दें कि घटना की जो वीडियो सामने आया है, उसमें भारी संख्या में लोग राकेश टिकैत का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं.