सनी मुझसे प्यार करता है... दूल्हे की बारात में पहुंची प्रेमिका और खींच ले गई थाने! झांसी में जो हुआ हैरान कर देगा

प्रमोद कुमार गौतम

02 May 2025 (अपडेटेड: 02 May 2025, 02:58 PM)

Jhansi News: झांसी के रक्सा में बारात से पहले दूल्हे की प्रेमिका ने दूल्हे के घर पहुंचकर किया हंगामा. थाने में घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमिका संग हो गई शादी, दुल्हन को मिला नया दूल्हा.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

Jhansi News: वो कहते हैं न कि इश्क और जंग में जब जायज होता है! कुछ ऐसा ही मामला यूपी के झांसी जिले में उस समय देखने को मिला, जब बारात जाने से पहले एक युवती ने दूल्हे के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया. युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया. इसके बाद मौके पर हलचल तेज हो गई. हर कोई युवती के इस दावे से हैरान था. बात यही नहीं रुकी, इसके बाद युवती दूल्हे को लेकर थाने पहुंच गई, जहां कई घंटों तक चली पंचायत के बाद आखिर प्यार की जीत हुई! खबर में आगे जानें क्या है ये पूरा मामला? 

यह भी पढ़ें...

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव का है. यहां के रहने वाले सनी नाम के शख्स की शादी दो माह पहले थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी. बुधवार शाम को बारात ढिमरपुरा गांव में जानी थी. दोनों घरों में परिवार धूमधाम से शादी की रस्में निभा रहे थे. शगुन के गीत गाए जा रहे थे और दूल्हे को सजाया जा रहा था. 

'सनी मुझसे प्यार करता है'

इसी दौरान एक युवती दूल्हे सनी के घर पहुंच गई और हंगामा करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली है. उसने दावा करते हुए कहा कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और कई सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. वह ये शादी नहीं होने देगी. उसने कहा, 'सनी मुझसे प्यार करता है.' यह देख दूल्हे के पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो विवाद की स्थिति बन गई. युवती पर इश्क का भूत इस कदर चढ़ा हुआ था कि वह दूल्हे को जबरदस्ती अपने साथ लेकर थाने पहुंच गई. 

युवती ने कहा कि सनी ने उससे शादी करने का वादा किया था. अब दूसरे से शादी कर रहा है. वह यह नहीं होने देगी. उसने धमकी दी कि सनी के दूसरे से शादी करने पर जान दे देगी. थाने में घंटों पंचायत चली. अंत में परिजन सनी की युवती से शादी करने पर राजी हो गए. देर शाम सनी को लेकर युवती दतिया स्थित अपने गांव चली गई. 

कहानी में आया ये ट्विस्ट

इधर जब इसकी जानकारी दुल्हन के परिवार को हुई तो उनके पैरो नीचे जमीन खिसक गई, उन्हें पहले तो समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. आखिर परिजन ने दुल्हन के लिए दूसरा दूल्हा तलाशना शुरू कर दिया. अंत में परिवार में ही सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया. दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया. बुधवार रात को ही लकी बरात लेकर ढीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी कराई गई. 

दुल्हन के परिवार वालों ने ये बताया

दुल्हन के परिवार वालों ने बताया कि सनी गुड़गांव की एक कम्पनी मे काम करता था. सनी को अपने इश्क के बारे में पहले ही बता देना चाहिए था, उसे ऐसा नहीं करना था. वहीं प्रभारी रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ है. इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया लेकर चली गई. अब दोनों दतिया में शादी करेंगे.

ये भी पढ़ें: झांसी की टीबी पीड़ित पत्नी मीना के साथ पति अनिल ने बेवफाई की हदें पार की, कहानी का अंत ऐसा कि दिल टूट जाएगा