स्कूल के दिनों का प्यार, 9 सालों से अभिषेक संग रिश्ता…हिंदू प्रेमी के लिए सीता बनने वाली कौशांबी की शाबरीन बानो की कहानी

अखिलेश कुमार

• 04:24 PM • 24 Sep 2025

UP News: यूपी के कौशांबी में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली. पिछले 9 सालों से दोनों रिश्ते में थे. शाबरीन से सीता बनी युवती की कहानी जान लीजिए.

Kaushambi, Kaushambi news, Kaushambi viral news, Kaushambi hindi news, muslim women married hindu, muslim women married hindu in Kaushambi, up news, up viral news

Kaushambi news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मुस्लिम युवती शाबरीन बानो ने सीता बनकर अपने प्रेमी से शादी कर ली. मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के बीच पिछले 9 सालों से प्रेम संबंध था. दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी. जब दोनों क्लास-9 में थे, तभी आपस में अच्छे दोस्त बन गए थे. फिर दोनों में प्यार हो गया था. अब शाबरीन ने अपने हिंदू प्रेमी के लिए अपना धर्म छोड़ दिया और हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी के साथ शादी कर ली.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अभिषेक सोनी और शाबरीन से सीता बनी युवती ने कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली के दुर्गा मंदिर में शादी की है. अब इनकी शादी की वीडियो-फोटो वायरल हैं.

सीता बनी शाबरीन बानो की कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, सिराथू तहसील क्षेत्र के देवीगंज के रहने वाले अभिषेक सोनी का गौसपुर कड़ाधाम थाना की रहने वाली शाबरीन बानो से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच 9 सालों से रिश्ता था. दोनों की मुलाकात कक्षा-9 में हुई थी. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. तभी से अभिषेक और शाबरीन के बीच प्यार हो गया था. 

अफेयर के 9 सालों बाद अब दोनों ने शादी का विचार बनाया. बुधवार को अभिषेक और शाबरीन मंझनपुर कस्बा के दुर्गा मंदिर में पहुंचे और यहां दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की. दोनों ने भगवान को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए. इस दौरान शाबरीन का नाम भी बदल दिया गया. अब से शाबरीन सीता के नाम से जानी जाएगी. 

शादी के बाद ये बोली युवती

शादी के बाद शाबरीन बानो से सीता बनी युवती ने कहा, हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है. इसी वजह से उसने हिंदू धर्म में शादी की है. युवती ने बताया कि वह और अभिषेक एक-दूसरे को पिछले 9 सालों से जानते हैं. स्कूल के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी.