18 महीने तक 20 बार रेप...बागपत में 2 बच्चों की मां ने यूपी पुलिस के सिपाही को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा 

मनुदेव उपाध्याय

• 11:50 AM • 21 Jun 2025

Baghpat Crime News: बागपत में 2 बच्चों की मां ने यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पर उसके साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में जानें अब पुलिस ने क्या कहा?

Baghpat Crime News:

Baghpat Crime News:

Google CTA

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां यूपी पुलिस के सिपाही पर रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने जैसे सनसनीखेज आरोप लगे हैं. इस मामले में बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने थाने में अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने की धमकी दी है. 

यह भी पढ़ें...

महिला का आरोप है कि यूपी पुलिस में तैनात सिपाही सुशील ने पहले दोस्ती की, फिर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर 18 महीने तक 20 बार रेप किया. आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने महिला के कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, जिनसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.

महिला का दावा है कि आरोपी सिपाही ने उसे अपने पति के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया और इसी बहाने बुलाकर जबरदस्ती करता रहा. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने दूरी बना ली और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दी. महिला ने अब वीडियो जारी कर इंसाफ की गुहार लगाई है और कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बच्चों सहित थाने में आत्मदाह कर लेगी.

इस पूरे मामले पर बागपत पुलिस के एएसपी एनपी सिंह ने कहा कि महिला और आरोपी दोनों बागपत के हैं, लेकिन सिपाही की तैनाती सहारनपुर में है. सहारनपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है, जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी. आत्मदाह की धमकी पर पुलिस ने कहा कि महिला शादी करना चाहती है, इस पर दोनों की बातचीत कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र मांझी अलीगढ़ से जा रहे थे बिहार, तभी रेलवे स्टेशन से उनकी 2 साल की बच्ची हुई गायब, CCTV फुटेज में ये दिखा