17 साल प्रेमी को घर बुला यौन संबंध बना रही थी पिंकी, 6 साल की बच्ची ने देखा और पापा को बताने की बात कही तो हैवान बन गई ये

राजेश सिंघल

09 Sep 2025 (अपडेटेड: 09 Sep 2025, 07:18 PM)

यूपी के हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के 6 साल मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है. पुलिस ने इस मामले में 33 साल की महिला पिंकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, उसके 17 साल के आशिक को निगरानी में रखा है.

Hathras Crime News

Hathras Crime News

Google CTA

Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना घटी है जिसने रिश्तों में शर्मसार करके रख दिया है. बता दें कि जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर उसके शव को बोरे बांधकर कुएं में फेंके जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के दावे के अनुसार, मासूम बच्ची की हत्या अवैध सम्बन्धों को छिपाने के लिए की गई थी. पुलिस ने इस मामले में 33 साल की महिला पिंकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, उसके 17 साल के आशिक को निगरानी में रखा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 6 साल की बच्ची उर्वी 3 सितंबर को सुबह 10 बजे अपने घर से गायब हो गई थी. दोपहर करीब 1:30 बजे उसका शव एक बोरी में कुएं के अंदर मिला. उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची ने पिंकी शर्मा और उसके नाबालिग आशिक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. बच्ची ने यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों ने उसका गला घोंट दिया.

ऐसे हुआ खुलासा

गिरफ्तार की गई पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन महीनों से 17 साल के लड़के के साथ रिश्ते में थी. घटना के दिन जब उसके पति और सास घर पर नहीं थे, तो उसने लड़के को घर बुलाया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जब उसने यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में, उन्होंने शव को एक बोरी में भरकर सुनसान कुएं में फेंक दिया. गिरफ्तारी के समय, महिला के हाथ पर काटने के निशान थे जो शायद बच्ची के संघर्ष के दौरान आए होंगे.

ये भी पढ़ें: कौशांबी में 17 साल की लड़की की सेमी न्यूड बॉडी झाड़ियों में मिली, हाल देखकर सकते में रह गया हर कोई