पायलट राजवीर इन 6 लोगों को ले जा रहे थे केदारनाथ से गुप्त काशी, हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश और सभी की हुई मौत

UP News: उत्तराखंड के केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्त काशी जा रहा था. सुबह 5 बजे इसने केदारनाथ से उड़ान भरी थी. इसमें पायलट समेत 7 लोग सवार थे.

gaurikund helicopter crash news, kedarnath helicopter crash, helicopter crash in kedarnath, helicopter crash in uttarakhand, uttarakhand  helicopter crash news, 6 people in helicopter, uttarakhand helicopter crash news, kedarnath news, uttarakhand news

gaurikund helicopter crash news kedarnath helicopter crash

यूपी तक

• 09:50 AM • 15 Jun 2025

follow google news

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां केदारनाथ के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. ये हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हुआ है. हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्त काशी जा रहा था. तभी अचानक जंगलों में ये क्रैश हो गया. 

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्त काशी के लिए निकला था. अचानक गौरीकुंड के जंगलों में ये क्रैश हो गया. जिस जगह ये क्रैश हुआ है, वहां जाने के लिए 7 किलोमीटर लंबा ट्रैक है. 

मौके पर एनडीआएफ और एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गईं हैं. अब ये भी सामने आया है कि इस हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी की मौत हो गई है. बता दें कि मृतकों में महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भी लोग थे. 

आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर के साथ अचानक क्या हुआ? 

आज सुबह करीब 5:17 बजे आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर 6 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ से गुप्त काशी के लिए रवाना हुआ. बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया. ऐसे में ड्राइवर राजवीर ने अन्य स्थान पर हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराने की सोची. मगर इसी दौरान हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया.

बता दें कि इस हादसे में पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा की मौत हो गई है. 10 साल की बालिका राशि ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई है.