50 साल की माया देवी से मिलिए, अनिल यादव के प्यार में ऐसी डूबी, बलिया में पति देवेंद्र के साथ कांड कर डाला

अनिल अकेला

13 May 2025 (अपडेटेड: 13 May 2025, 05:54 PM)

UP News: बलिया की माया देवी ने रिश्ते और भरोसा का कत्ल कर दिया. 50 साल की माया देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के खिलाफ ऐसी साजिश रची, जिसे जान पुलिस भी हैरान रह गई.

UP News, UP Crime News, UP Crime, Ballia, Ballia news, Ballia crime, Ballia crime news, up viral news, बलिया, बलिया न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी क्राइम न्यूज, बलिया पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाले  देवेन्द्र कुमार पिछले दिनों अचानक गायब हो गए थे. उनकी पत्नी 50 साल की माया देवी ने पति की गुमशुदगी को लेकर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. तब से पुलिस देवेंद्र कुमार को खोज रही थी. इसी बीच पुलिस को 10 मई के दिन बलिया के थाना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में एक लाश मिली. 

यह भी पढ़ें...

लाश के हाथ-पैर कटे हुए थे. अगले दिन कुएं में धड़ मिला. मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने इस मामले का ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया, जिसे जान हर कोई चौंक गया. दरअसल देवेंद्र कुमार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी माया देवी ने ही की थी. 50 साल की माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव के बीच संबंध थे. इन्हीं संबंधों की वजह से दोनों ने 2 अन्य आरोपियों के साथ मिलकर देवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था और शव के टुकड़े तक कर दिए.

देवेंद्र बेटी को लेने गए थे बिहार

माया देवी ने 10 मई के दिन पुलिस को बताया था कि उसके पति बेटी को लेने के लिए बिहार गए थे. मगर उनका फिर कुछ पता नहीं चला. माया देवी ने पति की गुमशुदगी दिखाने की कोशिश की. केस भी दर्ज करवाया. मगर जैसे ही पुलिस को शव मिला, ये पूरा केस खुलकर सामने आ गया.

जांच के दौरान ये भी सामने आया कि माया देवी के अनिल यादव के साथ अवैध संबंध थे. दोनों रिश्ते में थे. ऐसे में माया देवी ने प्रेमी अनिल यादव और उसके 2 दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया और रिश्ते-भरोसे को भी शर्मसार कर दिया. अब माया देवी की बेटी ने ही अपनी मां, प्रेमी अनिल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें: दूल्हे के पिता शाकिब ने पकड़ा उसकी साली का हाथ, फिर कासगंज के इस निकाह में दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों के साथ ये किया

2 आरोपियों के संग हुई पुलिस की मुठभेड़

बता दें कि पुलिस ने माया देवी और उसके प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस ने प्रेमी के 2 साथियों को भी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी है.