मानवेंद्र ने प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की दरगाह पर चढ़ लहराया था भगवा झंडा, अब पुलिस ने उसके साथ क्या किया?

पंकज श्रीवास्तव

08 Apr 2025 (अपडेटेड: 08 Apr 2025, 01:06 PM)

UP News: सैयद सालार गाजी को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है. इसी बीच रामनवमी के दिन प्रयागराज में स्थित गाजी मिया की दरगाह पर चढ़कर कुछ लोगों ने भगवा झंडा लहरा दिया था. अब पुलिस ने इस मामले के कर्ताधर्ता मानवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है.

Prayagraj, Prayagraj News, Ghazi Miyan Dargah, Manvendra Singh arrested, Ghazi Miyan Dargah, UP News, UP Viral News, UP tak, प्रयागराज, प्रयागराज न्यूज, गाजी मियां दरगाह, मानवेंद्र सिंह गिरफ्तार, गाजी मियां की दरगाह, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: प्रयागराज में रामनवमी के दिन सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच से जुड़े छात्र नेता मानवेंद्र प्रताप सिंह समेत संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने दरगाह की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लहराया था. इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मानवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

इस मामले में पुलिस ने मानवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, विनय तिवारी, अभिषेक सिंह समेत 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था. ये मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में आया हुआ है. इसकी वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच प्रयागराज पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी मानवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

अचानक दरगाह की छत पर चढ़ गए थे युवक

रामनवमी के दिन प्रयागराज में बाइक रैली निकाली गई. हाथों में भगवा झंडा लिए कुछ युवक अचानक सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर आ गए. दरगाह की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लहरा दिया.

ये भी पढ़ें- प्रयागराज में गाजी मिया की दरगाह पर चढ़ भगवा झंडे लहराए गए, भीड़ लेकर जाने वाला मनेंद्र प्रताप सिंह कौन?

जानकारी के मुताबिक, इन युवकों ने गाजी मियां के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन युवकों को ‘गाजी मियां मुर्दाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए साफ देखा जा सकता है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

माना जाता है कि सैयद सालार मसूद गाजी सोमनाथ मंदिर लूटने वाले गजनवी का भांजा था. हिंदू संगठनों का मानना है कि सैयद मसूद गाजी ने यहां मंदिरों को तोड़ा और हिंदुओं का कत्लेआम किया. बड़े पैमाने पर धर्मपरिवर्तन करवाए. माना जाता है कि राजा सुहेलदेव राजभर ने युद्ध में सैयद सालार मसूद को मार गिराया था. इसके बाद बहराइच में इनकी कब्र बना दी गई थी. इनकी याद में यूपी के कई शहरों में मेले भी लगते हैं. मगर इस बार प्रशासन द्वारा इन मेलों की परमिशन नहीं दी गई थी.