दरगाह अक्सर जाते…देवरिया के जिस ईसमुहम्मद ने बकरीद पर दी अपनी कुर्बानी, उसकी पत्नी हाजरा ने बताई चौंकाने वाली बात

राम प्रताप सिंह

• 11:50 AM • 08 Jun 2025

UP News: कल जब पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही थी, उस दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया में अजीब कांड हुआ. यहां रहने वाले ईसमुहम्मद ने खुद को ही कुर्बान कर दिया. अब उसकी पत्नी ने हैरान कर देने वाली बात बताई है.

UP News, UP Viral news, UP Viral, bakrid, bakrid news, Deoria, Deoria News, Deoria viral news, Deoria viral video, यूपी न्यूज, देवरिया, बकरीद

UP News

Google CTA

UP News: कल पूरे देश में बकरीद मनाई गई. बकरीद के दिन मुस्लिम समाज ने अल्लाह के नाम बकरों की कुर्बानी दी. मगर इस दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. दरअसल यहां रहने वाले  ईसमुहम्मद अंसारी ने बकरीद के दिन एक ऐसा कदम उठाया, जिसने हड़कंप मचा दिया.

यह भी पढ़ें...

ईसमुहम्मद अंसारी ने बकरे की कुर्बानी नहीं दी, बल्कि उसने अपनी ही कुर्बानी दे दी. उसने बकरा काटने वाली भुजाली से अपनी ही गर्दन काट ली और अपनी ही कुर्बानी दे दी.  ईसमुहम्मद अंसारी के इस कदम से लोग सन्न हैं. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ईसमुहम्मद अंसारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

ये भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन गए अलीगढ़ के अभिषेक अग्रवाल का बैग छीन ले गए बंदर, उसमें थे 20 लाख के जेवरात, फिर गजब हुआ

पत्नी ने किया चौंकाने वाला दावा

ईसमुहम्मद अंसारी की पत्नी हाजरा खातून ने अब इस मामले को लेकर चौंकाने वाली बात बताई है. मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति के ऊपर भूत-प्रेत का साया था. पत्नी ने बताया, वह आज़मगढ़ के एक दरगाह पर अक्सर जाते थे. वहां से वह 3 दिन पहले ही लौटे थे. 
मृतक की पत्नी ने आगे बताया, 3 दिन पहले ही पति दरगाह से आए थे. वह अपनी झोपड़ी में थे. वहां तंत्र-मंत्र कर रहे थे. तभी पता चला कि खून से लथपथ नीचे गिर गए. चाकू भी वहीं पर था. इसके बाद पुलिस को खबर दी. उन्हें अस्पताल लेकर गए. मगर उनकी मौत हो गई.

आखिरी लेटर में ये लिखा

ईसमुहम्मद अंसारी के पास से पुलिस ने एक लेटर भी बरामद किया है. इसमें लिखा है, इंसान पहले बकरे को बेटे की तरह पालता है और फिर उसकी कुर्बानी देता है. मगर मैं खुद अल्लाह के रसूल के नाम खुद को कुर्बान कर रहा हूं. मेरी कब्र खूंटे के पास बनाना और वहीं दफनाना.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के श्लोक त्रिपाठी ने फोन कर क्यों दी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धमकी? वजह जान हैरान रह जाएंगे

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया, मृतक देवरिया के थाना गौरीबाजार के रहने वाले हैं. इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था. मगर इलाज के दौरान ही मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा गया है. जांच में खुद ही गला काटने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है.