अयोध्या में सुहागरात के बाद दूल्हा-दुल्हन की हुई मौत! अब लड़की की चाची ने एक अलग कहानी बताई

मयंक शुक्ला

13 Mar 2025 (अपडेटेड: 13 Mar 2025, 04:28 PM)

UP News: अयोध्या के प्रदीप और शिवानी की सुहागरात उनकी आखिरी रात बन गई. वेडिंग नाइट की रात उन दोनों के साथ क्या हुआ? ये रहस्य ही बनकर रह गया है. अब शिवानी के परिवार ने इसपर बात की है.

ayodhya, ayodhya news, ayodhya newlywed couple died in first night, ayodhya suhagrat case, dulha dulhan death, bride groom deathm, dulha dulhan death news, ayodhya dulha dulhan death, suhagrat dulha dulhan news

up news

Google CTA

UP News: अयोध्या के प्रदीप और शिवानी की सुहागरात उनकी आखिरी रात बन गई. वेडिंग नाइट की रात उन दोनों के साथ क्या हुआ? ये रहस्य ही बनकर रह गया है. 7 मार्च को प्रदीप और शिवानी की शादी हुई. 8 की रात वह वेडिंग नाइट के लिए रूम में गए और 9 की सुबह दोनों कमरे में मरे मिले. शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था तो वहीं प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला था. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि अब शिवानी के परिवार सामने आया है और उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. शिवानी का परिवार मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है. शिवानी की मां सुमन का कहना हैं कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं पता. शिवानी के ताऊ संतराम का कहना है कि शिवानी और प्रदीप का व्यवहार बहुत अच्छा था. दोनों में कोई वाद विवाद नहीं था.

1 साल पहले तय हुई थी शादी

शिवानी के परिवार का कहना है कि शिवानी और प्रदीप की शादी 1 साल पहले तय हो गई थी. दोनों के बीच लगातार बात होती थी. शिवानी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था. उन्हे किसी पर शक भी नहीं है.

शिवानी की चाची ने ये कहा

शिवानी की चाची आरती की माने तो शिवानी बहुत अच्छी लड़की थी. मगर ससुराल जाने के बाद ये क्या हुआ, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है. शिवानी की चाची का कहना है कि शिवानी इस शादी से भी काफी खुश थी. उसने अपनी शादी को लेकर खुद से खरीददारी भी की थी. यहां तक की शिवानी और प्रदीप के बीच कोई विवाद भी नहीं हुआ था.

शिवानी की चाची का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि प्रदीप के पास कितने मोबाइल फोन है और वह कितने नंबर चलाता था. शिवानी दिल्ली में रहती थी. शिवानी तो अपनी मम्मी के नंबर से प्रदीप से बात करती थी.

अभी तक क्या पता चला?

अभी तक की जांच में सामने आया है कि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की गई है. इसके बाद प्रदीप ने अपनी जान दी है. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले संबंध बने और फिर ये घटना घटी. माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और फिर ये घटना हो गई.