बकरीद पर संभल की ईदगाह में जगह न मिलने पर नमाजी आए सड़क पर, फिर CO अनुज चौधरी ने किया ये काम 

अनूप कुमार

• 10:00 AM • 07 Jun 2025

Sambhal Bakrid News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में नमाजियों की भीड़ को लेकर प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली. जानें इस दौरान CO चंदौसी अनुज चौधरी ने क्या कदम उठाया?

Sambhal Bakrid News

Sambhal Bakrid News

Google CTA

Sambhal Bakrid News: देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी में नमाजियों की भीड़ को लेकर प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली. सुबह लगभग 6 बजे चंदौसी की छोटी ईदगाह में नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन नमाजियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि कई लोग ईदगाह से बाहर निकलकर सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए खड़े होने लगे. 

यह भी पढ़ें...

CO अनुज चौधरी ने संभाली कमान, सड़क पर नमाज की इजाजत नहीं

मौके पर तैनात क्षेत्र अधिकारी (CO) अनुज चौधरी ने तुरंत स्थिति को संभाला. जैसे ही नमाजी सड़क पर खड़े होने लगे, CO अनुज चौधरी फौरन सामने आए और सड़क पर नमाज अदा करने से साफ मना कर दिया. उन्होंने नमाजियों से अपील की और उन्हें पास की बड़ी ईदगाह पर जाकर नमाज पढ़ने के लिए निर्देशित किया.

CO अनुज चौधरी ने बताया कि सुबह 7 बजे बड़ी ईदगाह पर भी नमाज हो रही थी और जो लोग छोटी ईदगाह पर नमाज अदा नहीं कर पाए, वे वहां जाकर नमाज पढ़ सकते थे. उनकी सक्रियता और प्रभावी प्रबंधन के कारण किसी भी नमाजी ने सड़क पर नमाज अदा नहीं की, जिससे यातायात और शांति व्यवस्था बनी रही.