सहारनपुर में प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहा था युवक, वहां उसके साथ जो कांड हुआ, जिंदगी भर याद रहेगा

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पीना काफी भारी पड़ गया. जानिए उसके साथ क्या हुआ?

Saharanpur, Saharanpur News, Saharanpur Viral news, Saharanpur viral video, Saharanpur police, Saharanpur crime, up news, up viral news, up crime news, up viral video, सहारनपुर, सहारनपुर न्यूज, सहारनपुर वायरल न्यूज, सहारनपुर वायरल वीडियो, यूपी न्यूज

UP News (PC-AI)

राहुल कुमार

• 04:35 PM • 22 Jun 2025

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया. दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे और वहां साथ में कॉफी पीने लगे. दोनों आपस में बात कर रहे थे. मगर इस दौरान युवक के साथ वो हुआ, जो उसने कभी सोचा भी नहीं होगा. प्रेमिका से मिलने आना और उसके साथ कॉफी पीना, उसे काफी भारी पड़ गया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल मौके पर युवती के परिजन वहां आ गए. उन्होंने रेस्टोरेंट में ही युवक को पकड़ लिय़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. बेटी को युवक के साथ कॉफी पीते देख परिजन भड़क गए. य़ुवती के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान प्रेमी युवक बेहोश भी हो गया. 

ये भी पढ़ें: औरैया में सालों से वाकर अली की पत्नी बन रह रही थीं भगवती, जब मरीं तो पति शव लेकर पहुंचा कब्रिस्तान, आगे जो हुआ, सन्न रह जाएंगे

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

इस मामले को लेकर एसपी देहात सागर जैन ने बताया, घटना 20 जून की है. युवती और युवक रेस्टोरेंट में थे. युवती के परिजनों ने मारपीट की है. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, फौरन मौके पर पहुंचा गया और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. 

ये भी पढ़ें: शादी के 12 साल बाद 2 बच्चे लेकर चाची सोनिया अपने ही सगे भतीजे के साथ भागी, अलीगढ़ की इस कहानी में आगे क्या हुआ?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. जैसे ही तहरीर मिलती है, केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मारपीट का आरोप युवती के भाई और उसके साथियों पर है. तहरीर प्राप्त की जा रही है.

वीडियो वायरल

फिलहाल मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रही है. वीडियो में घायल प्रेमी को कुछ लोग बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जा रहे हैं. ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है.