मकान मालिक की बेटी प्रियंका से हुआ प्यार और रिश्ता था पक्का, अब ऐसा क्या हुआ कि प्रेमिका की बॉडी से की प्रेमी सन्नी ने शादी?

अमितेश त्रिपाठी

16 Jun 2025 (अपडेटेड: 16 Jun 2025, 10:09 AM)

UP News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के रहने वाले सन्नी का दिल मकान मालिक की बेटी प्रियंका पर आ गया. दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. परिजनों ने दोनों का प्यार देख रिश्ता तय कर दिया. मगर अब सन्नी ने प्रेमिका की बॉडी के साथ शादी की है. आखिर अचानक इन दोनों के साथ ये क्या हुआ?

UP News, UP Viral news, UP Viral video, UP Hindi news, Maharajganj, Maharajganj news, Maharajganj viral news, Maharajganj viral video, Maharajganj lover marry dead body, महाराजगंज, महाराजगंज न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, प्रेमी प्रेमिका, शादी

UP News

Google CTA

UP News: कहते हैं प्यार मरने के बाद भी खत्म नहीं होता है. ये लाइन महाराजगंज के एक प्रेमी ने साबित कर दी है. यूपी के महाराजगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हर किसी को चौंका रहा है. दरअसल यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी तो की. मगर वह उसके साथ जिंदगी नहीं बिता सका. दरअसल ये शादी विवाह मंडप में नहीं बल्कि अर्थी पर हुई और शादी के कुछ पल बाद ही प्रेमिका का अंतिम संस्कार उसकी आंखों के सामने ही कर दिया गया.

यह भी पढ़ें...

प्रेमिका का शव घर में रखा हुआ था. उसकी अर्थी सज रही थी. उस दौरान ही प्रेमी ने प्रेमिका के शव के साथ शादी की. उसकी मांग में सिंदूर भरा और विवाह की रस्म भी हुईं. जो पंडित अंतिम संस्कार की तैयारियां करवाने आए थे, उन्होंने शादी के मंत्र पढ़े और कई आंसुओं के बीच ये विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद एक सुहागन के तौर पर युवती की अर्थी उठी और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. प्रेमी ने पति की भूमिका निभाते हुए उसे मुखाग्नि भी दी. 

मकान मालिक की बेटी से हुआ था प्यार

ये पूरा मामला महाराजगंज के दर्शन निचलौल थाने से सामने आया है. यहां सन्नी मद्देशिया नाम का युवक किराए पर दुकान लेकर चलाता था. इस दौरान उसे मकान मालिक की बेटी प्रियंका मद्देशिया से ही प्यार हो गया. प्रियंका को भी सन्नी भा गया और वह भी अपना दिल उसे दे बैठी. पहले तो परिजनों ने शादी से इनकार किया. मगर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली. दोनों का प्यार देखते हुए परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और दोनों का रिश्ता कर दिया गया. अब सभी को शादी का इंतजार था.

ये भी पढ़ें: हरियाणा से एंबुलेंस में पिता का शव बिहार ले जा रहा था बेटा राजकुमार शर्मा और परिजन, अमेठी में जो हुआ, हर कोई दहल गया

मांग में सिंदूर भर दुल्हन बनाने का किया था वादा

रिश्ता तय होने के बाद दोनों शादी के सपने देखने लगे. आगे की जिंदगी के लिए योजना बनाने लगे. सन्नी ने प्रियंका से वादा किया कि वह उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी दुल्हन बनाएंगा. 

इसी बीच किसी बात को लेकर प्रियंका ने गुस्से में आकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. युवती के इस कदम से हड़कंप मच गया. प्रियंका की मौत की खबर जैसे ही सन्नी को मिली, वह बदहवास हो गया. वह फौरन उसके घर गया. वहां कोहराम मचा हुआ था और युवती का शव रखा हुआ था.

सुहागन के तौर पर उठेगी अर्थी

प्रियंका के घर जाकर सन्नी ने उससे किया अपना वादा निभाया. उसने साफ कहा कि उसने प्रियंका से वादा किया था कि वह उसकी मांग में सिंदूर भरेगा और उसके साथ विवाह करेगा. उसने कहा कि साथ रहने का वादा भले पूरा नहीं हो सका. मगर अर्थी एक सुहागन के तौर पर ही उठेगी. सन्नी की ये बात सुन सभी सकते में आ गए. मगर दोनों का प्रेम देख परिजनों भी इस विवाह के लिए राजी हो गए.

रोते बिलखते परिजनों के बीच ही सन्नी ने मृत प्रियंका की मांग में सिंदूर भरा और उसके साथ शादी की. इसके बाद एक सुहागन के तौर पर युवती की अर्थी उठी और उसे अंतिम विदाई दी गई. एक पति के तौर पर सन्नी ने ही प्रियका को मुखाग्नि दी. 

बता दें कि पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लिया था और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: बिजनौर मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस करवाने आए सरफराज की कैसे हो गई दर्दनाक मौत? उसके साथ जो हुआ, बेहद शर्मनाक है