मैं हिंदू और जाटव हूं... अलीगढ़ में मंदिर के पास खड़े राजू ने इतना ही कहा कि पीटने लगे दबंग! पुलिस ने भी उसे ही लपेटा

अलीगढ़ स्थित खैर थाना क्षेत्र से दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मजदूर का नाम राजू ने. खबर में आगे जानिए मजदूर राजू को दबंगों ने क्यों मारा?

Photo: Raju

अकरम खान

• 04:02 PM • 27 Jun 2025

follow google news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित खैर थाना क्षेत्र से दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि दबंगों ने मजदूर युवक राजू से पहले उसका धर्म पूछा और फिर जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की.  इस घटना के दौरान दबंगों ने न केवल युवक के साथ हिंसा की, बल्कि मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया. पीड़ित राजू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा उस पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की, जबकि असल दोषियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया. गुरुवार को राजू ने अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें...

घटना वाले दिन क्या हुआ था?

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजू थाना खैर के मोहल्ला सिकरवार मौर्यनगर का निवासी है. इन दिनों वहां गांव बाजना में मजदूरी कर रहा है. 23 जून को वह लंच के दौरान घर पर खाना खाने जा रहा था. अचानक बारिश शुरू होने पर राजू अपने साथी के साथ शिवाला नहर के निकट बने मंदिर की आड़ में बरसात से बचने के लिए खड़ा हो गया. तभी कुछ दबंग आए और उसे बोला कि 'तुम मुस्लिम हो, राजू ने कहा में हिन्दू हूं और जाटव हूं.' आरोप है कि इसी पर आधा दर्जन दबंग आक्रोषित हो गए और जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान राजू को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह घायल हो गया. दबंगों ने इस क्रूरता को रिकॉर्ड कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो गया है. 

राजू ने लगाई इंसाफ की गुहार

राजू ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत करने पर थाना खैर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बजाय, पुलिस ने उल्टा पीड़ित पर ही शांतिभंग के तहत कार्रवाई की. पुलिस की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ राजू ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र मांझी अलीगढ़ से जा रहे थे बिहार, तभी रेलवे स्टेशन से उनकी 2 साल की बच्ची हुई गायब, CCTV फुटेज में ये दिखा