गाजियाबाद के पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की शादी कैसे हुई थी?

यूपी तक

• 01:17 PM • 28 Jun 2025

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi News: शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. शेफाली के अचानक निधन से उनके पति पराग त्यागी चर्चा में आ गए हैं. खबर में आगे जानिए शेफाली और पराग की पहली मुलाकात कहां हुई थी. 

Photo: Parag Tyagi & Shefali jariwala

Photo: Parag Tyagi & Shefali jariwala

Google CTA

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi News: एंटरटेनमेंट जगत में तब शोक की लहार दौड़ गई जब 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत बेलेव्यू अस्पताल ले गए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक डॉक्टरों ने शेफाली को 'डेड ऑन अराइवल' (अस्पताल लाने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया था. शेफाली के अचानक निधन से उनके पति पराग त्यागी चर्चा में आ गए हैं. खबर में आगे जानिए शेफाली और पराग की पहली मुलाकात कहां हुई थी. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी?

अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की शादी 2014 में अभिनेता और मॉडल पराग त्यागी से हुई थी. 49 वर्षीय पराग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मुरादनगर के रहने वाले हैं. पराग टेलीविजन और सिनेमा दोनों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे धारावाहिकों से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली. पराग त्यागी ने हिंदी फिल्मों जैसे 'ए वेडनसडे' और 'सरकार 3' के साथ-साथ कुछ तेलुगु हिट फिल्मों में भी काम किया है. 

डिनर पार्टी से शुरू हुई प्रेम कहानी, 'नच बलिए' में भी दिखी जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की पहली मुलाकात एक दोस्त की डिनर पार्टी में हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. शेफाली ने पहले म्यूजिशियन हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से तलाक लिया था. इसके बाद उन्होंने पराग त्यागी को चार साल तक डेट किया और फिर 2014 में इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया. पराग और शेफाली को डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 5 और 7' में भी एक साथ देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया.

पुलिस बयान: मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि उन्हें शनिवार रात 1 बजे एक्ट्रेस के निधन की सूचना मिली थी. शेफाली का शव अंधेरी स्थित उनके घर पर मिला था, जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उनकी मौत का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई? जानें कौन हैं उनके पति पराग त्यागी