रात को सोते हुए लगा दिए 39 रुपये, सुबह उठा तो बना 4 करोड़ का मालिक, कौशांबी के मंगल सरोज की जिंदगी बदली

अखिलेश कुमार

06 May 2025 (अपडेटेड: 06 May 2025, 12:34 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला मंगल सरोज की जिंदगी रातों रात बदल गई. वह रातभर में ही 4 करोड़ का मालिक बन गया. जानिए उसके साथ ये क्या हुआ?

Kaushambi, Kaushambi News, Kaushambi Viral news, up viral news, up news, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, कौशांबी वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: रात को सोते समय तक आपको खाने-कमाने की चिंता हो. मगर रातो-रात करोड़पति हो जाए तो सुबह उठने पर आपका रिएक्शन कैसा रहेगा? पहले तो आपको यकीन नहीं होगा और जब खुद के करोड़पति होने पर विश्वास होगा तो आप खुशी से झूम उठेंगे. कुछ ऐसा ही हुआ है मंगल सरोज के साथ.

यह भी पढ़ें...

कौशांबी के चायल तहसील क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव अब चर्चाओं में आ गया है. यहां 5वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ मंगल सरोज खूब सुर्खियों में है. मंगल सरोज का मकान छपरानुमा है. मगर अब इसी मकान में लोगों की भीड़ जमा है और सभी मंगल को बधाई दे रहे हैं. दरअसल ये मंगल अब 4 करोड़ रुपये का मालिक बन गया है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ के होटल रूम में टीचर चंद्रभान 8वीं की छात्रा को लेकर गया, कोई भी जिंदा बाहर नहीं आया, फिर ये कहानी पता चली

39 रुपये लगाए और 4 करोड़ का बना मालिक

हापुड़ में रहकर प्लाई बोर्ड का काम करके अपने परिवार का पेट पालने वाला मंगल अब 4 करोड़ का मालिक है. दरअसल मंगल ने ड्रीम 11 के जरिए 4 करोड़ रुपये कमाएं हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल के दिन आईपीएल का मैच हो रहा था. पंजाब और चेन्नई की टीम आपस में भिड़ रही थीं. तभी मंगल ने ड्रीम-11 में 39 रुपये लगा दिए.

रुपये लगाकर वह सो गया. जब सुबह उसकी आंख खुली तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया और उसे पता चला कि उसने 4 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और वह करोड़पति बन गया है. इसके बाद से मंगल सरोज की जिंदगी बदल गई.

ये भी पढ़ें: 22 पाकिस्तानी महिलाएं भारत आई और मुरादाबाद में रह कर की शादियां, दादियां भी बन गईं, अब ये पता चला

2 बच्चों का पिता है मंगल सरोज

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगल सरोज की शादी साल 2017 में हुई थी. शादी के बाद मंगल के 2 बच्चे भी हैं. वह परिवार से दूर यानी हापुड़ रहकर काम करता था और परिवार का पालन-पोषण करता था. मंगल का संबंध किसान परिवार से है. उसके पिता खेती की जमीन अधिया पर लेकर खेती करते हैं. अब इस साधारण परिवार से संबंध रखने वाला मंगल सरोज 4 करोड़ का मालिक बन गया है और इस पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.