नोएडा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिएक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

यूपी तक

15 Oct 2023 (अपडेटेड: 15 Oct 2023, 11:19 AM)

Noida News: दिल्ली के -NCR के कई इलाकों में रविवार को भूकंप (Earthquake In Delhi-NCR) के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली के साथ ही…

UP Tak
Google CTA

Noida News: दिल्ली के -NCR के कई इलाकों में रविवार को भूकंप (Earthquake In Delhi-NCR) के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है. अचानक आए भूकंप के झटकों से मौके पर अफरा तफरी मच गई. उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है. आपको बता दें कि रविवार दोपहर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है.

यह भी पढ़ें...

फरीदाबाद था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शाम 4:08 बजे फरीदाबाद क्षेत्र में 10 किमी की गहराई पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. इससे पहले 3 अक्टूबर को नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए थे.

दो हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

बता दें कि इससे पहले नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते 3 अक्टूबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता इतनी जोरदार थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. हालांकि भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.