कानपुर से दिल्ली तक 41 प्रॉपर्टी लेकर धनकुबेर बने कानूनगो आलोक दुबे पर DM जितेंद्र सिंह ने लिया तगड़ा एक्शन

सिमर चावला

30 Sep 2025 (अपडेटेड: 30 Sep 2025, 06:24 PM)

UP News: आलोक दुबे की सारी काली करतूतें सामने आ गई हैं. इसके कांड ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur crime news, kanpur police, kanpur dm, up news, up crime, कानपुर, कानपुर न्यूज, यूपी न्यूज, लेखपाल, कानपुर कानूनगो, आलोक दुबे

UP News

Google CTA

UP News: कानपुर के कानूनगो आलोक दुबे का कारनामा इस समय चर्चाओं में बना हुआ है. कानूनगो के पद पर तैनात आलोक दुबे करोड़ों का मालिक निकला है. वह 5 या 10 नहीं बल्कि 41 प्रॉपर्टी का मालिक है. अनुमान है कि प्रॉपर्टी की संख्या अभी और बढ़ सकती है. दुबे के पास सिर्फ कानपुर में ही प्रॉपर्टी नहीं थी, बल्कि इसके पास दिल्ली से लेकर नोएडा तक में करोड़ों की कई संपत्तियां थीं.

यह भी पढ़ें...

अब आलोक दुबे की सारी काली करतूतें सामने आ गई हैं. इसी के साथ आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है. कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी मामले को काफी गंभीरता से लिया है और आरोपी आलोक दुबे का डिमोशन करके, उसे लेखपाल बना दिया है.

डीएम ने लिया तगड़ा एक्शन

आलोक दुबे के कांड की पूरी कहानी

ये पूरा मामला मार्च 2025 में पुलिस के सामने आया और केस दर्ज किया गया. दरअसल आलोक दुबे के खिलाफ शिकायत आई. मामले की जांच एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और एसीपी कोतवाली ने की. जांच में सामने आया कि आलोक दुबे ने जमीनों पर वारासत दर्ज कर, उनका बैनामा कर दिया. ये जमीन वो थीं, जिनपर कानूनी रोक लगी हुई थी.

इनमें से एक जमीन को प्राइवेट कंपनी को भी बेच दिया गया. जांच में ये भी सामने आया कि आलोक दुबे काफी लंबे समय से विवादित या कानूनी रोक वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा था. इसकी पत्नी, बच्चों के नाम पर कानपुर, नोएडा और दिल्ली में 50 करोड़ से भी अधिक प्रॉपर्टी दर्ज है.