क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की फिर चर्चाएं, अब क्या पता चला?

यूपी तक

01 Jun 2025 (अपडेटेड: 01 Jun 2025, 10:31 AM)

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की चर्चाएं काफी महीनों से चल रही हैं. इसी बीच अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

rinku singh, priya saroj, rinku singh priya saroj shadi, up news

rinku singh, priya saroj

Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की रिंग सेरेमनी जल्द होने वाली है. दोनों जल्द ही शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 8 जून के दिन दोनों की सगाई है. लखनऊ के एक होटल में सगाई कार्यक्रम होना है.

यह भी पढ़ें...

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 के दिन वाराणसी में हो सकती है. बताया ये भी जा रहा है कि सगाई के लिए भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को न्योता भी दिया गया है, जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों की सगाई और शादी कार्यक्रम में खेल और राजनीति जगत से जुड़े कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जेल क्यों नहीं गया...रिंकू सिंह से शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में आईं सपा MP प्रिया सरोज ने ये क्या कहा

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

बता दें कि प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद हैं. उनके पिता तूफानी सरोज ने बताया था, प्रिया और रिंकू एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे. उस फ्रेंड के पिता भी क्रिकेटर हैं. दोनों एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं. अब परिवारों की रजामंदी के बाद यह रिश्ता तय हो गया है.