इमरान मसूद के बाद एक और कांग्रेस सांसद ने कर दी बगावत! राकेश राठौर ने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर उठाए सवाल

कुमार अभिषेक

28 Nov 2026 (अपडेटेड: 28 Nov 2026, 09:16 AM)

यूपी Tak के शो 'आज का यूपी' में जानें पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के मजार वाले बयान पर छिड़े विवाद और शलभ मणि त्रिपाठी के पलटवार का पूरा विश्लेषण, साथ ही यूपी कांग्रेस में राकेश राठौर व इमरान मसूद की नाराजगी से जुड़ी सियासी हलचल.

Rakesh Rathore and Imran Masood

Rakesh Rathore and Imran Masood

Google CTA

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के मजार तोड़ने के दबाव वाले बयान और उस पर देवरिया से जुड़े सियासी पलटवार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस में इमरान मसूद के बाद सीतापुर सांसद राकेश राठौर के बगावती तेवरों तथा पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों से जुड़ी अहम सियासी हलचल का जिक्र शामिल है.

यह भी पढ़ें...

दिव्या मित्तल के मजार वाले बयान पर घमासान और शलभ मणि त्रिपाठी का पलटवार

आईएएस पद से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बनाने वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल अब मिर्जापुर से सियासी पारी आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं, जहां 2027 के चुनाव और 2029 में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ उतरने की चर्चाओं के बीच उनके बयानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है. भारत समाचार के प्रमुख बृजेश मिश्र के साथ एक पॉडकास्ट में दिव्या मित्तल ने दावा किया कि मजारों को तोड़ने के लिए नीचे से ऊपर तक दबाव बनाया जाता रहा. हालांकि उन्होंने कहा कि नियम से ऊपर कुछ नहीं है और उन्होंने सरकारी जमीन व फ्रॉड के मामले में डेमोलिशन ऑर्डर दिखाकर काम किया.

उनके इस बयान पर देवरिया से जुड़े मामले और गनी शाह बाबा की मजार का जिक्र करते हुए भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने तीखा जवाब दिया है. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि संबंधित मजार अवैध थी और राजस्व अदालत व एसडीएम कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई हुई थी, जब दिव्या मित्तल स्वयं वहां डीएम थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कार्रवाई कराने और अब सियासत के लिए मजार के मुद्दे पर बयानबाजी करना दोहरा रवैया है. जबकि बुलडोजर कार्रवाई और प्रशासनिक आदेशों का रिकॉर्ड सामने है.

इमरान मसूद के बाद राकेश राठौर के बागी सुर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा है और पार्टी नेताओं के असंतोष खुलकर सामने आ रहे हैं. इमरान मसूद के तेवरों के बाद अब सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बगावती सुर अपना लिए हैं. राकेश राठौर ने साफ कहा है कि अगर इसी ढर्रे पर काम चला तो वे खुद को उनके साथ नहीं रख पाएंगे.हालांकि जरूरत पड़ने पर पार्टी के लिए काम करने को तैयार हैं.

राकेश राठौर का आरोप है कि 'संगठन सृजन' समेत पार्टी के कार्यक्रमों में सांसदों को अलग-थलग रखा जा रहा है और उन्हें बाहर बैठाने जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने '200 प्लस' की तैयारी के दावों और पिछड़े वर्ग के सांसद के रूप में अपनी भूमिका को नजरअंदाज किए जाने पर भी सवाल उठाए. ऐसे वक्त में जब सपा के साथ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है और परिसीमन को लेकर भी चर्चाएं गरम हैं, कांग्रेस सांसदों की यह नाराजगी पार्टी के लिए नई चुनौती खड़ी कर रही है.

ये भी पढ़ें: आजम खान की रिहाई की वजह का खुलासा कब होगा? AIMIM नेता ने बताई तारीख