बुलंदशहर में यादवों ने लगाया 'यदुवंशी गांव' का बोर्ड तो भड़का दलित समाज, हुआ खूब हंगामा, आगे क्या हुआ?

मुकुल शर्मा

29 May 2025 (अपडेटेड: 29 May 2025, 12:41 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां दलित और यादव समाज आमने-सामने आ गया. दरअसल यहां एक गांव में यादव समाज ने गांव के बाहर 'यदुवंशी गांव' का बोर्ड लगा दिया. इसको लेकर भारी विवाद हो गया.

UP News, UP Viral news, up crime news, up viral, dalit yadav, Bulandshahr, Bulandshahr news, Bulandshahr viral news, Bulandshahr police, Bulandshahr viral, बुलंदशहर, बुलंदशहर न्यूज, बुलंदशहर पुलिस, बुलंदशहर क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां गांव में जाति संबंधित बोर्ड लगाने को लेकर दलित और यादव समाज आमने-सामने आ गया. दोनों समाजों का टकराव हो गया. पुलिस ने विवाद निपटाने की कोशिश की और बोर्ड हटवा दिया, जिसके खिलाफ यादव समाज ने पंचायत कर डाली. इसका भी दलित समाज ने विरोध किया. इसके बाद पुलिस ने पंचायत करने वाले यादव समाज के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें...

यादव समाज ने गांव के गेट पर लगाया था बोर्ड

ये पूरा मामला बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जुनैदपुर से सामने आया है. यहां यादव समाज ने गांव के गेट पर यदुवंशी गांव का बोर्ड लगाया. इस बोर्ड का दलित समाज ने विरोध किया. दोनों पक्षों में बोर्ड को लेकर तनाव हो गया. 

इस बोर्ड को दलित समाज ने अपनी जान-माल का खतरा बताया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने तनाव देखते हुए बोर्ड हटवा दिया. इसको लेकर यादव समाज भड़क गया और यादव समाज ने पंचायत का ऐलान कर डाला.

ये भी पढ़ें: एटा में कलश यात्रा रोके जाने का पूरा विवाद क्या है? जिसमें आमने-सामने आया ठाकुर और दलित समाज

पुलिस ने पंचायत कर रहे लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

प्रशासन ने पंचायत की मंजूरी नहीं दी. मगर प्रशासन की रोक के बावजूद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और यादव समाज से जुड़े कई गांवों के लोगों ने पंचायत की और दोबारा बोर्ड को लगाने की कोशिश की. इस दौरान अहीर रेजिमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 1 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया और केस दर्ज किया गया. इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है.

दलित पक्ष का कहना है कि इस गांव में सिर्फ 35 प्रतिशत यादव समाज के लोग हैं. ऐसे में यदुंशी गांव और अहीर रेजिमेंट का बोर्ड लगाने पर आपत्ति है. 14 से 15 गांवों के लोग यहां बैठक करने आए थे. पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर शंकर प्रसाद (एसपी सिटी) ने बताया, किसी भी पक्ष का उत्पीड़न नहीं हो. हमारी ये कोशिश है. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जौनपुर के छात्र अनुज यादव संग निर्ममता किसने की थी? आरोपी मनोज पकड़ा गया तो चौंका देने वाली वजह पता चली