रेस्टोरेंट में बना था केबिन वहां जाते थे कपल, बाहर से सतेंद्र कर लेता था अतरंग पल के वीडियो रिकॉर्ड! कौन है इस जगह का मालिक?

संजीव शर्मा

• 10:59 AM • 08 Feb 2026

UP News: बिजनौर के 'सेंटर प्वाइंट' रेस्टोरेंट में प्राइवेसी के नाम पर बड़ा धोखा. कर्मचारी ने बनाए 200 से ज्यादा कपल्स के प्राइवेट वीडियो. पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद कर जांच शुरू की.

Bijnor Crime News

Bijnor Crime News

Google CTA

Bijnor Crime News: बिजनौर के सेंटर प्वाइंट रेस्टोरेंट में प्राइवेसी की तलाश में आने वाले प्रेमी जोड़ों को क्या पता था कि उनकी हर हरकत पर किसी की पैनी नजर है. यहां खाने-पीने के बहाने आने वाले कपल को पैसे लेकर केबिन तो दिए जा रहे थे, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और ही चल रहा था. रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों के पास एक छोटा सा कमरा बनाया गया था, जिसमें सोफा डालकर उसे प्राइवेट केबिन का रूप दिया गया था. रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी इसी कमरे के बाहर लगे एक बैनर में छोटा सा छेद करके मोबाइल से कपल्स की अंतरंग हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग करता था. यह खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन इसका अंत 4 फरवरी को हुआ. 

यह भी पढ़ें...

एक शक और 200 वीडियो का मिला खौफनाक जखीरा

4 फरवरी को जब एक जोड़ा इस केबिन में मौजूद था, तो उन्हें कर्मचारी सतेंद्र की हरकतों पर शक हुआ. कपल ने तुरंत अपने एक साथी को बुलाया और जब कर्मचारी का मोबाइल चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उस एक मोबाइल में 200 से ज्यादा अलग-अलग जोड़ों के प्राइवेट वीडियो मौजूद थे. विरोध और हंगामा बढ़ता देख आरोपी कर्मचारी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह और बाद में सीओ सिटी संग्राम सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करवा दिया है और सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है. 

कौन चलाता है इस रेस्टोरेंट को?

दिलचस्प बात यह है कि इस रेस्टोरेंट का संचालन एक महिला वकील करती हैं. उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह दिनभर कोर्ट में रहती हैं, इसलिए उन्हें कर्मचारियों की इन करतूतों की कोई जानकारी नहीं थी. 

फिलहाल, पुलिस ने कर्मचारी सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कहीं ब्लैकमेलिंग या किसी अश्लील वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए तो नहीं किया जा रहा था.