बागपत में फौजियों को भेजकर अपने ताऊ को ही दहशत में लाए थे कश्मीर में तैनात कर्नल तरुण कुमार, अब पुलिस ने ये किया

यूपी तक

• 01:37 PM • 04 Jun 2025

UP News: बताया जा रहा है कि सेना में कर्नल तरुण कुमार कश्मीर में तैनात हैं. वह बागपत के रहने वाले हैं. उनके आदेश पर ही फौजी सैन्य ट्रक में सवार होकर आए थे. उसके बाद जो हुआ, उसकी वीडियो वायरल हैं. जानिए अब पुलिस ने कर्नल के खिलाफ क्या कदम उठाया?

bagpat, bagpat news, bagpat viral video, army in bagpat, bagpat colonel vandalizes house, bagpat army man family dispute, baghpat police vs colonel, baghpat colonel video viral, up news, up viral news, बागपत

UP News

Google CTA

UP News: बागपत में सैन्य ट्रक में सवार सेना के कई जवान अचानक आ गए. वह सीधे बागपत के वाजिदपुर गांव पहुंचे. गांव में सेना का ट्रक पहुंचते ही हड़कंप मच गया. ट्रक से जवानों ने उतरना शुरू किया और यहां रहने वाले ऋषिपाल द्वारा बनवाए जा रहे घर पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें...

सेना के जवानों ने अपने हाथों में हथौड़ा ले रखा था. देखते ही देखते सेना के जवानों ने हथौड़े का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और गेट तोड़ डाला. सिर्फ गेट तोड़ा ही नहीं बल्कि दरवाजे को उठा लिया और उसे सैन्य ट्रक में डाल दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीण और ऋषिपाल चुप-चाप ये देखते रहे. अब इस पूरे मामला की वीडियो वायरल हो गई है.

ये भी पढ़ें: अमरोहा में दलित और यादव समाज के बीच जबरदस्त भिड़ंत क्यों हुई? मौके पर पहुंची भीम आर्मी और पुलिस तो ये हुआ

सेना के कर्नल ने करवाया ताऊ के घर हमला

दरअसल इस गांव के रहने वाले तरुण कुमार सेना में कर्नल हैं. वह फिलहाल कश्मीर में तैनात हैं. उनका अपने ताऊ के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है. धीर सिंह का कहना है कि उनके छोटे भाई ऋषिपाल की नजर संपत्ति पर है और उनका लड़का सेना में कर्नल है. 

इन दोनों में जब ज्यादा विवाद बड़ा तो माना जा रहा है कि कर्नल तरुण ने अपने साथी फौजियों को आदेश दे दिया कि वह जाकर निर्माणाधीन घर का गेट निकाल लाए और तोड़फोड़ कर आए. आरोप है कि अपने अधिकारी के आदेशों का पालन करने के लिए ही जवान गांव में आ गए और गेट तोड़ उसे ट्रक में भरकर ले गए.

अब हुआ कर्नल पर एक्शन

बता दें कि इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामला सेना से जुड़ा है. ऐसे में पुलिस भी सावधानी बरत रही है. इसी बीच पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि पुलिस ने कर्नल तरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तरुण कुमार के पिता ऋषिपाल समेत 4 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. पुलिस ने सेना हेडक्वाटर को भी मामले से जुड़ी पूरी रिपोर्ट भेज दी है. 

दरअसल कर्नल तरुण कुमार संपत्ति विवाद को लेकर ना कोर्ट गए और ना ही पुलिस के पास गए. उन्होंने अपने जवानों को ही कार्रवाई का आदेश दे डाला, जिसके बाद जवानों ने बागपत के इस गांव में आकर ये कार्रवाई कर दी. अब देखना ये होगा कि आगे इस केस में क्या होता है?

ये भी पढ़ें: आगरा में मां-बेटी कृष्णा और लाड़ो की जिंदगी इतनी निर्ममता के साथ किसने छीनी? जिसपर जा रहा शक, उसका नाम चौंका देगा