UP में अब 6 जुलाई तक जमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने इन 34 जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

यूपी तक

• 07:40 AM • 01 Jul 2023

UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखा रहा है. दरअसल, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार…

नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी में जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट, ऐसा रहेगा मौसम

नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी में जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट, ऐसा रहेगा मौसम

Google CTA

UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखा रहा है. दरअसल, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. वहीं, इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपना अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आगामी 6 जुलाई तक लगातार बारिश होती रहेगी. वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि इस बीच कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही IMD ने आज यानी शनिवार को राज्य के 34 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में जारी हुए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, कासगंज, फरूखाबाद, मैनपुर, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललीतपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

यहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.