Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को यूपी में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, CM योगी ने की घोषणा

यूपी तक

09 Jan 2024 (अपडेटेड: 10 Jan 2024, 01:31 PM)

Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

UP Tak
Google CTA

Ayodhya News: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि अयोध्याधाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए उन्होंने इस विशिष्ट अवसर को राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा दी है. सीएम योगी ने 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के आदेश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि, 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे थे. उन्होंने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन किए. इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सीएम योगी की एक बैठक भी हुई. सीएम ने इस दौरान आगामी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर होने वाले अनुष्ठानों के अलावा समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए.

अतिथियों का विशेष ख्याल रखा जाए: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे अतिथियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में जो भी विशिष्ट लोग आ रहे हैं, उनके ठहरने की जगहों का चयन अडवांस में किया जाए. सीएम योगी ने निर्देश दिया कि बहुत सारे लोग पहले भी आ सकते हैं. ठंड के मौसम को देखते हुए इसके लिए भी व्यवस्था की जाए.