भाभी ने सुंदर लड़की दिखा देवर अजीम की शादी 25 साल बड़ी उसकी विधवा मां से करा दी! मेरठ में तो गजब हो गया

उस्मान चौधरी

• 10:49 AM • 17 Apr 2025

Meerut News: मेरठ में अजीब मामला: युवक अजीम ने भाई-भाभी पर 25 साल बड़ी महिला से शादी करवाने और धमकी देने का लगाया आरोप. एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, पुलिस जांच में जुटी.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

Meerut News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में ताजा मामला मेरठ से सामने आया है. यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. युवक का आरोप है कि उसके भाई और भाभी ने मिल कर धोखे से उसकी 25 साल बड़ी विधवा महिला से शादी करा दी और विरोध करने पर रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी. वहीं, बुधवार को युवक एसएसपी से मिलने और मदद की गुहार लगाने पहुंचा. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.  

यह भी पढ़ें...

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां के तारापुरी निवासी अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा. अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है. 

प्रार्थना पत्र में अजीम ने क्या कहा? 

प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी. अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा और उसको वहां लड़की दिखाई, जिसके बाद उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया. 

अजीम के साथ मारपीट भी हुई!

फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी 25 साल बड़ी विधवा मां ताहिरा से करवाई जा रही है. जब अजीम ने विरोध किया तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे रेप के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सास अनीता देवी के प्यार में पागल हुए और उसे भगाने वाले आशिक दामाद राहुल की ये चौंकाऊ कहानी अब पता चली

मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है: अजीम 

युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है. अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.