लेटेस्ट न्यूज़

दामाद को लेकर भागने वाली सास अनीता और उसकी लेटेस्ट तस्वीर आई सामने, इस हाल में लौटे

बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार होने वाली सास वापस लौट आई है. जानकारी मिली है कि आज यानीं 16 अप्रैल को सास अनीता देवी और दामाद राहुल अचानक अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

ADVERTISEMENT

Aligarh News
Aligarh News
social share
Google CTA

अलीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार होने वाली सास वापस लौट आई है. जानकारी मिली है कि आज यानीं 16 अप्रैल को सास अनीता देवी और दामाद राहुल अचानक अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. दरअसल, इसी थाना इलाके में होने राहुल का घर है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों को मडराक थाने लाया जाएगा, जहां पर अनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी हुई है. इसके बाद बयान कराने के लिए कोर्ट का रुख किया जाएगा. इस बीच राहुल और अनिता की फरार होने के बाद पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसे आपने नीचे खबर में देख सकते हैं.