बकरीद से पहले बागपत के रावण उर्फ बड़ागांव में हुआ ऐलान- 'गांव में कुर्बानी नहीं होगी, चाहे जो हो जाए', किसने कही ये बात?

मनुदेव उपाध्याय

06 Jun 2025 (अपडेटेड: 06 Jun 2025, 03:25 PM)

Baghpat News: बकरीद से पहले बागपत का रावण उर्फ बड़ागांव चर्चा में है. दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने यहां बड़ा ऐलान करते हुए दो टूक कहा है कि 'गांव में कुर्बानी नहीं होगी, चाहे जो हो जाए.' जानें क्या है पूरा मामला.

Bakrid 2025

बकरीद 2025

Google CTA

Baghpat News: बकरीद से पहले बागपत का रावण उर्फ बड़ागांव चर्चा में है. दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने यहां बड़ा ऐलान करते हुए दो टूक कहा है कि 'गांव में कुर्बानी नहीं होगी, चाहे जो हो जाए.' विहिप नेता आकाश त्यागी ने साफ शब्दों में कहा कि यह गांव आस्था का केंद्र है, यहां मां मनसा देवी का प्राचीन मंदिर है और जैन समाज का तीर्थंकर मंदिर भी मौजूद है. ऐसे धार्मिक स्थल के बीच ईद की कुर्बानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने कहा कि उन्हें इनपुट मिले हैं कि गांव में कुर्बानी की योजना है, लेकिन अगर किसी ने ऐसा किया तो सीधे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे और कानूनी कार्रवाई कराएंगे.

इतना ही नहीं विहिप ने तर्क दिया, "जब हिंदू इको-फ्रेंडली अपने त्यौहार मना सकता है, तो मुस्लिम समाज भी बकरीद को इको-फ्रेंडली क्यों नहीं बना सकता है!" उन्होंने अपील की कि 'बकरीद पर मिठाई, दूध और खीर के साथ भाईचारे का जश्न मनाएं, कटान नहीं. अगर ऐसा हुआ तो हिंदू समाज भी साथ खड़ा मिलेगा, लेकिन पशु की कुर्बानी किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी.'

ये भी पढ़ें: वाराणसी पहुंचा 500000 रुपये का स्पेशल बकरा कल्लू, उसके ऊपर जन्म से लिखा है 'अल्लाह', कौन है इसका मालिक?