राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी का ऑडियो वायरल! उनके ही भाई शिवराज ने किया अब गाली देने वाला क्लेम

रजत सिंह

30 Sep 2025 (अपडेटेड: 30 Sep 2025, 09:43 AM)

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक कलह अब सोशल मीडिया पर एक नए मोड़ पर आ गया है. इस विवाद में अब उनके बच्चे भी खुलकर सामने आ गए हैं.

Raja Bhaiya Daughter

Raja Bhaiya Daughter

Google CTA

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेत और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया का पारिवारिक कलह अब सोशल मीडिया पर अलग ही लेबल पर पहुंच गया है. पहले इस विवाद में सिर्फ राजा भैया, उनकी पत्नी भानवी और बाहुबली विधायक के भाई और समर्थक बताए जा रहे लोग ही शामिल थे. पर अब इसमें राजा भैया के बेटे और बेटियां भी उतर गए हैं. बेटियां राघवी और बृजेश्वरी मां भानवी के पक्ष में हैं, तो बेटे शिवराज और ब्रिजराज पिता के पक्ष में हैं. इस दौरान राघवी ने अपनी मां भानवी सिंह का पक्ष लेते हुए एक वीडियो जारी किया था. अब इसके जवाब में राजा भैया के बेटे शिवराज एक ऑडियो क्लिप लेकर आए हैं. उनका दावा है कि इसमें आवाज राघवी की है और वो किसी के साथ गालीगलौज कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें...

इस वायरल ऑडियो पर यूपी Tak की एक्सक्लूसिव वीडियो रिपोर्ट नीचे देखी जा सकती है


आपको बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पारिवारिक कलह वर्षों से चल रहा है. पर इसने सोशल मीडिया पर अब जैसा रूप लिया है, उसकी चारों ओर चर्चा हो रही है. इसी क्रम में अब एक नया ऑडियो वायरल हुआ है. पिछले दिनों राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपने पिता पर कड़ा प्रहार किया है. साथ ही राघवी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी सवाल तीखे पूछे.  

राघवी कुमारी ने सीएम योगी से सवाल पूछते हुए कहा कि या तो वो उन्हें, उनकी मां और उनकी बहन को एक बार में ही मरवा दें, या फिर फर्जी मुकदमेबाजी के जरिए उन्हें धीरे-धीरे प्रताड़ित करना बंद करें. राघवी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां के खिलाफ सरकार के समर्थन से फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसकी पीड़ा अब वे झेल नहीं पाएंगी. 27

सितंबर को पोस्ट किए गए उनके वीडियो को नीचे देखा जा सकता है. 

राघवी जिस आक्रामक तरीके से अपने पिता राजा भैया के खिलाफ उतरी हैं, ये बात उनके दोनों भाइयों को नागवार गुजरी है. अब राजा भैया के दोनों बेटे अपनी ही बहन पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: The Taj Story: 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही द ताज स्टोरी में ताजमहल से निकलते दिखाए गए शिवजी, अब परेश रावल ने दी सफाई