NEET की तैयारी कर रही हरदोई की अरीबा खां ने तानी थी सेल्समैन रजनीश पर पिस्टल, अब उसे मिला ये सम्मान

प्रशांत पाठक

• 06:15 PM • 20 Jun 2025

Hardoi News: हरदोई में अरीबा खान रिवॉल्वर विवाद में पेट्रोल पंप सेल्समैन से बदसलूकी के आरोपों के बाद AIMIM और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अरीबा व उनके पिता से मुलाकात की. जानें मामले का पूरा अपडेट.

Ariba Khan

Ariba Khan

Google CTA

Hardoi News: हरदोई की अरीबा खां का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जिस तरह से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही युवती अरीबा खां ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन रजनीश के सीने पर पिस्टल तानी, उसने हर किसी को चौंक गया है. अरीबा खां का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सेल्समैन रजनीश ने आरोप लगाया है कि अरीबा खां और उसके पिता एहसान खान ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए बदतमीजी की और युवती ने जान से मारने की भी धमकी दी है. आपको बता दें कि अब अरीबा खान और उसके पिता एहसान खान से एआईएमआईएम पार्टी के और कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है. प्रतिनिधियों ने न केवल परिवार को न्याय और सहयोग का आश्वासन दिया, बल्कि अरीबा खान को उनके साहस के लिए सम्मानित भी किया. 

यह भी पढ़ें...

गौरतलब है कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन के सीने पर पिस्टल रखने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अरीबा और उसके पिता को हिरासत में लिया था. इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए थे. मामला कार में सीएनजी डालने को लेकर तब हुआ जब सेल्समैन ने कार में बैठे लोगों से कार के बाहर आने को कहा.  इसी बात को लेकर कार में बैठे लोगों और सेल्समेन के बीच विवाद हुआ. जिसमें अरीबा ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर बदसलूकी का आरोप लगाया था. जबकि सेल्समैन का आरोप था की सीएनजी डालने के दौरान कार से उतरने को कहने को लेकर विवाद हुआ था. 

अब अरीबा का हुआ सम्मान

कांग्रेस और एआईएमआईएम नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अरीबा और उसके पिता को सम्मानित किया है. सबसे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने देर रात अरीबा के घर पहुंचकर उसको सम्मानित किया. उसके बाद एआईएमआईएम के सेन्ट्रल महासचिव कारी मलिक मोनिश, संयुक्त सचिव शादाब अली और जिलाध्यक्ष शफी उस्मानी ने अरीबा खान को रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल की तस्वीर भेंट कर उसके साहस की सराहना की.  

ये भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रही हरदोई की अरीबा खां ने क्यों तानी थी सेल्समैन रजनीश पर पिस्टल? पिता एहसान ने ये बता पूरी कहानी पलटी