अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद अखिलेश यादव ने लिया सपा को लेकर बड़ा फैसला

यूपी तक

• 10:41 PM • 12 Jun 2025

AIR India Plane Crash Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से मची तबाही ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हादसे के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है.

UP News

UP News

Google CTA

AIR India Plane Crash Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से मची तबाही ने पूरे देश को झकझोर दिया है. टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराने के बाद यह विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने आगामी 3 दिनों तक सपा के सभी समारोह स्थगित रखने का निर्णय लिया है. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "अहमदाबाद की बेहद दर्दनाक दुर्घटना में जीवन गंवाने वाले हर एक को श्रद्धांजलि! दुख की इस घड़ी में हम सब, हर एक शोकाकुल परिवार-परिजनों के साथ हैं. आगामी 3 दिनों तक सपा के सभी समारोह स्थगित रहेंगे."

200 से ज्यादा शव बरामद

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में कुल 242 यात्री सवार थे. हादसे के बाद अब तक 200 से ज्यादा शव मिल चुके हैं. विमान के मलबे और आग की वजह से शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, जिसके लिए डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया की गई है. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

विमान में सवार थे इन देशों के यात्री

एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, क्रैश हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे. विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में विजय रूपाणी निधन हो गया है. 

पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे रुपाणी 

विजय रूपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने रूपाणी के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में जो प्लेन क्रैश हुआ उसपर आगरा के नीरज लावनिया भी पत्नी के साथ थे सवार, क्या हुआ उनके साथ?