10 साल तक रहीं साथ, फिर पतियों की कर ली अदला बदली, ललितपुर की दो सगी बहनों का गजब कांड

मनीष सोनी

05 Oct 2025 (अपडेटेड: 05 Oct 2025, 01:54 PM)

UP News: ललितपुर में 2 सगी बहनों ने अपने पतियों की अदला-बदली कर ली. ये कांड आपको हिला देगा.

Lalitpur, Lalitpur news, Lalitpur viral news, Lalitpur crime news, Lalitpur crime, Lalitpur police, up news, ललितपुर, ललितपुर न्यूज, ललितपुर वायरल न्यूज, पतियों की अदला बदली, यूपी न्यूज

(Photo: Representational)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पति की अदला-बदली का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 2 बहनों ने अपने-अपने पतियों की अदला-बदली कर ली. दोनों सगी बहनों की शादी 10 साल पहले अलग-अलग जगहों पर हुई थी. दोनों के बच्चे भी थे. मगर अब दोनों ने अपने पतियों की अदला-बदली कर ली है. इस मामले ने सभी को चौंका दिया है. अब पतियों के अदला-बदली की जो कहानी और वजह सामने आई है, वह काफी हैरान कर देने वाली है.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि छोटी बहन का अफेयर अपनी बड़ी बहन के पति यानी जाजी के साथ चल पड़ा. जीजा और शादीशुदा साली प्यार में इतने डूबे की दोनों ने भागकर शादी कर ली. इसके बाद बड़ी बहन ने भी बड़ा कदम उठाया और अपनी छोटी बहन के पति से शादी कर ली. यहां तक की दोनों ने अपने बच्चों की भी अदला-बदली कर ली.

छोटी बहन का बन गया जीजा के साथ संबंध

मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से सामने आया है. यहां दो सगी बहनों की शादियां करीब 10 साल पहले उनके पिता ने अलग-अलग घरों में करवाई थी. दोनों का शादीशुदा जीवन खुशहाल चल रहा था. दोनों के बच्चे भी थे. इसी बीच छोटी बहन का दिल अपने जीजा पर आ गया.

छोटी बहन और उसके जीजा के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई. करीब 7 महीने पहले छोटी बहन ने बड़ा कदम उठाया और अपने पति-बच्चों को छोड़ अपने जीजा के साथ फरार हो गई. दोनों ने शादी कर ली और साथ रहने का फैसला कर लिया.

बड़ी बहन ने भी लिया बदला

मामले की जानकारी जब बड़ी बहन को हुई तो उसने भी सनसनीखेज कदम उठाया. उसने छोटी बहन के पति को अपने साथ रख लिया. उसने अपने 3 बच्चे भी अपनी छोटी बहन को दे दिए और छोटी बहन ने भी अपने 2 बच्चे बड़ी बहन को दे दिए. इसके बाद से दोनों बहने एक-दूसके के पतियों के साथ रहने लगी.

पिता ने निकाला बेटी को घर से बाहर

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी दोनों बहनों के परिवार को नहीं थी. इस घटना का खुलाला तब हुआ जब छोटी बहन अपने नए पति यानी अपने जीजा को अपने मायके लेकर पहुंची. मामले की जानकारी मिलते ही महिला के पिता भड़क गए और उन्होंने अपनी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया.

आपको बता दें कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है. फिलहाल मामले पर कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है. मगर पतियों की अदला-बदली का ये मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चाओं में बना हुआ है.