स्कूल में शुरू हुआ अफेयर तो बीवी लगने लगी बुरी... अमेठी के उमाकांत ने पत्नी चेतना को करेंट देकर तड़पाया फिर मार डाला
अभिषेक त्रिपाठी
• 12:21 PM • 19 Feb 2026
UP News: अमेठी में प्राइमरी टीचर की हैवानियत. शिक्षामित्र से अफेयर के चक्कर में पत्नी को करेंट लगाकर उतारा मौत के घाट. 6 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया, पुलिस ने दर्ज किया केस.
ADVERTISEMENT


1/7
|
अमेठी से खौफनाक वारदात सामने आई है. जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामदीन गांव में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर उमाकांत शुक्ला पर अपनी पत्नी चेतना की करेंट लगाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है.


2/7
|
लोहरता के रहने वाले उमाकांत और चेतना की शादी साल 2014 में पारिवारिक रजामंदी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उमाकांत की सरकारी प्राइमरी टीचर के रूप में नियुक्ति हुई थी.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मृतका के परिजनों का आरोप है कि टीचर बनने के बाद उमाकांत का उसके ही स्कूल में तैनात एक शिक्षामित्र महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था.


4/7
|
जैसे ही चेतना को पति के अफेयर की खबर लगी, उसने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि इसके बाद से उमाकांत ने चेतना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था.
ADVERTISEMENT


5/7
|
उमाकांत और चेतना का एक 6 साल का बेटा भी है. पति-पत्नी के आपसी विवाद और इस वारदात के बाद मासूम के सिर से मां का साया छिन गया है.


6/7
|
चेतना के पिता कृष्ण कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि दामाद पहले कुछ नहीं करता था, लेकिन टीचर बनने के बाद बेटी को सताने लगा और अंत में उसे करेंट देकर मार डाला.
ADVERTISEMENT


7/7
|
सीओ अखिलेश वर्मा के मुताबिक, शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT










