UP Weather Update: यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन 22 जिलों में आज बरस सकते हैं बादल
यूपी तक
06 Jun 2026 (अपडेटेड: 06 Jun 2026, 01:31 PM)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 6 जून को पूर्वी यूपी, गोरखपुर-बस्ती मंडल और अवध क्षेत्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. सोनभद्र, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से तापमान में गिरावट आने और भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. जानिए किन जिलों में बरसेंगे मेघ.
ADVERTISEMENT


1/7
|
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश , में बादल छाने के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं.


2/7
|
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं. असर अब मौसम में साफ दिखाई देने लगा है. कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम के इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर और गाजीपुर समेत आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है.


4/7
|
मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया जिलों के लिए भी बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल के कई जिलों में भी मौसम करवट ले सकता है. गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर में बादल छाने के साथ बारिश होने के आसार है. इससे तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.


6/7
|
मौसम विभाग ने अवध क्षेत्र के कई जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर सहित आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार बारिश का दौर सक्रिय रहने पर मौसम और अधिक सुहावना हो सकता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है. बदलते मौसम के बीच आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










