UP Weather: गोरखपुर, देवरिया से लेकर चित्रकूट तक अलर्ट! मौसम विभाग ने बताया आज किन-किन जिलों में होगी बारिश

यूपी तक

• 07:00 AM • 08 Sep 2026

उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को मौसम का असर पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग रहने वाला है. पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश काफी कम होगी.

Google CTA
1

1/7

|

UP Weather Update: मौसम विभाग ने ताजा अपडेट से पता चला है कि जहां पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल मेहरबान थे, वहीं अब मौसम का रुख दो अलग-अलग दिशाओं में बंटता दिख रहा है.
 

2

2/7

|

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. दूसरी तरफ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी सिमट जाएंगी और वहां केवल एक-दो स्थानों पर ही हल्की फुहारें या बौछारें पड़ने के आसार हैं. 
 

3

3/7

|

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी बना रहेगा. पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया और चित्रकूट जैसे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आकाशीय चमक की भी पूरी आशंका बनी हुई है.
 

4

4/7

|

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए मौसम विभाग ने राहत की सांस दी है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और मथुरा जैसे पश्चिमी जिलों के लिए 8 सितंबर को कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन इलाकों में केवल नाममात्र स्थानों पर ही छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा.
 

5

5/7

|

बारिश की गतिविधियां कम होते ही अब राज्य में गर्मी और उमस का अहसास बढ़ सकता है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा.
 

6

6/7

|

हालिया स्थिति पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में शाहजहांपुर के पुवायां में सबसे ज्यादा 11 सेमी और संभल के गुन्नौर में 9 सेमी बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोरखपुर में 33.9°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 20.0°C रिकॉर्ड किया गया. 
 

7

7/7

|

पूर्वांचल के लोगों को जलभराव और खराब मौसम के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी