उन्नाव के प्रेमी दिलीप ने प्रेमिका प्रीति के घर जा उसे चाकू मारा, वजह चौंका देगी

सूरज सिंह

20 Jul 2025 (अपडेटेड: 20 Jul 2025, 12:05 PM)

उन्नाव, उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह वारदात तब हुई जब युवती ने आरोपी दिलीप से अपना रिश्ता खत्म करने की कोशिश की.

Google CTA
1

1/6

|

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. 
 

2

2/6

|

यह वारदात उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित आदर्श नगर में हुई. 24 वर्षीय आरोपी युवक दिलीप अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका प्रीति के घर पहुंचा, जहां उन दोनों के बीच बहस हुई.
 

3

3/6

|

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवती आरोपी दिलीप से रिश्ता खत्म करना चाहती थी और उसने उससे बात करना भी बंद कर दिया था. ऐसा माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.
 

4

4/6

|

चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल युवती को उसके परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 

5

5/6

|

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से तुरंत फरार हो गया. बता दें कि पुलिस ने उसकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया है.
 

6

6/6

|

इस मामले में सीओ सोनम सिंह ने पुष्टि की है कि युवक ने युवती पर चाकू से हमला किया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया है.