20 साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा के साथ क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कर ली शादी, खूबसूरत है दोनों की लव स्टोरी

निष्ठा ब्रत

• 03:45 PM • 15 Mar 2026

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी के वेलकमहोटल द सेवॉय में शादी की. कानपुर की गलियों से शुरू हुई उनकी दोस्ती करीब दो दशक बाद एक खूबसूरत लव स्टोरी में बदल गई.

follow google news
1

1/8

|

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कानपुर की गलियों में शुरू हुई एक साधारण दोस्ती समय के साथ गहरे रिश्ते में बदल गई और करीब दो दशक बाद दोनों ने शादी कर अपने इस रिश्ते को हमेशा के लिए नया नाम दे दिया.  
 

2

2/8

|

करीब दो दशक की पहचान के बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे को बचपन से बढ़ते, संघर्ष करते और अपने-अपने सपनों को पूरा करते देखा. यही वजह रही कि उनका रिश्ता बेहद मजबूत और भरोसे से भरा रहा.
 

3

3/8

|

जहां ज्यादातर क्रिकेटर्स की पार्टनर सोशल मीडिया और लाइमलाइट में नजर आती हैं, वहीं वंशिका चड्ढा ने हमेशा सादगी भरी और निजी जिंदगी को चुना. वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बहुत कम दिखाई देती हैं.
 

4

4/8

|

वंशिका के पिता योगेश सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करते हैं. बताया जाता है कि वंशिका ने भी उसी संस्था में नौकरी कर अपना करियर बनाया. उन्होंने हमेशा अपनी अलग पहचान बनाए रखी.
 

5

5/8

|

दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में सगाई की थी. इस कार्यक्रम में परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. इस सगाई के साथ ही बचपन की दोस्ती ने आधिकारिक रूप से रिश्ते का नया रूप ले लिया.
 

6

6/8

|

पहले उनकी शादी नवंबर 2025 में तय थी लेकिन कुलदीप ने भारत के लिए होने वाले बड़े टूर्नामेंट पर ध्यान देने के लिए शादी को आगे बढ़ा दिया. वंशिका ने भी इस फैसले में पूरा साथ दिया और इंतजार किया.
 

7

7/8

|

आखिरकार 14 मार्च 2026 को मसूरी के ऐतिहासिक होटल वेलकमहोटल द सेवॉय, मसूरी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी से पहले हल्दी और मेहंदी जैसे कार्यक्रम भी धूमधाम से आयोजित किए गए.
 

8

8/8

|

आखिरकार 14 मार्च 2026 को मसूरी के ऐतिहासिक होटल वेलकमहोटल द सेवॉय, मसूरी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी से पहले हल्दी और मेहंदी जैसे कार्यक्रम भी धूमधाम से आयोजित किए गए.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी