ऑटोमेटेड बैगेज ड्रॉप, पेपरलेस ट्रैवल... तमाम सुविधाओं से लैस है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तस्वीरों में देखें खासियत
यूपी तक
• 04:41 PM • 16 Jun 2026
Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से नियमित उड़ानें शुरू हो चुकी हैं. यह एयरपोर्ट सेल्फ चेक-इन कियोस्क, डिजीयात्रा आधारित बायोमेट्रिक एंट्री, ऑटोमेटेड बैगेज ड्रॉप और पेपरलेस ट्रैवल जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके अलावा प्रीमियम लाउंज, फूड कोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा भी मिलेगी. जानिए जेवर एयरपोर्ट की खासियतें और कैसे यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के सफर को आसान बनाने वाला है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से नियमित उड़ानें शुरू हो चुकी हैं. इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर और आसपास के लाखों यात्रियों को दिल्ली जाने की परेशानी से राहत मिलेगी.


2/6
|
जेवर एयरपोर्ट से इंडिगो और आकासा एयर ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. यहां से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं. टिकट बुकिंग एयरलाइंस की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होने लगी हैं. फिलहाल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू हुई हैं, लेकिन आने वाले समय में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा भी शुरू की जाएगी. इससे यात्रियों को विदेश यात्रा के लिए दिल्ली के दूसरे एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.
ADVERTISEMENT


3/6
|
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है. यहां यात्रियों को सेल्फ चेक-इन कियोस्क, डिजीयात्रा आधारित बायोमेट्रिक एंट्री, ऑटोमेटेड बैगेज ड्रॉप और पेपरलेस ट्रैवल जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इन सुविधाओं की मदद से लंबी लाइनों और इंतजार की समस्या काफी कम होगी.


4/6
|
एयरपोर्ट के टर्मिनल को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यहां बड़े वेटिंग एरिया, प्रीमियम लाउंज, ड्यूटी-फ्री शॉपिंग, रेस्टोरेंट, कैफे और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. आधुनिक डिजाइन और प्राकृतिक रोशनी यात्रियों को आरामदायक अनुभव देगी.
ADVERTISEMENT


5/6
|
जेवर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ताकत इसकी कनेक्टिविटी है. यह यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ा हुआ है. भविष्य में इसे मेट्रो और रैपिड रेल नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा. इसके अलावा टैक्सी, ऐप-बेस्ड कैब और बड़ी पार्किंग सुविधाएं यात्रियों की यात्रा को और सुविधाजनक बनाएंगी.


6/6
|
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल हवाई यात्रा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को भी नई रफ्तार देगा. यहां कार्गो टर्मिनल, विमान रखरखाव (MRO) सुविधाएं और भविष्य में नए रनवे विकसित किए जाएंगे. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, निवेश आएगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










