Ganesh Bagh Temple: चित्रकूट के इस मंदिर को यूं ही नहीं कहा जाता 'मिनी खजुराहो', एक-एक तस्वीरों में देखिए इसकी खूबसूरती
यूपी तक
12 Jun 2026 (अपडेटेड: 12 Jun 2026, 03:03 PM)
Ganesh Bagh Temple: चित्रकूट के पास स्थित गणेश बाग मंदिर अपनी शानदार शिल्पकला, खूबसूरत मूर्तियों, विशाल बावड़ी और आकर्षक तालाब के लिए प्रसिद्ध है. मिनी खजुराहो के नाम से मशहूर यह ऐतिहासिक स्थल भारतीय वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत का बेहतरीन उदाहरण है. तस्वीरों में देखिए गणेश बाग की अद्भुत सुंदरता, यहां घूमने लायक खास जगहें और कैसे पहुंचें इस अनोखे पर्यटन स्थल तक.
ADVERTISEMENT


1/7
|
चित्रकूट के पास कर्वी-देवांगना मार्ग पर स्थित गणेश बाग मंदिर अपनी अनूठी शिल्पकला और भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. लाल ईंटों और पत्थरों से बना यह ऐतिहासिक परिसर पहली ही नज़र में पर्यटकों को आकर्षित कर लेता है. यहां पहुंचते ही संस्कृति, कला और इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलता है जो इस जगह को खास बनाता है.


2/7
|
गणेश बाग मंदिर की सबसे बड़ी पहचान इसकी शानदार नक्काशी और पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियां हैं. मुख्य मंदिर के ऊपरी हिस्से में पत्थरों पर बनी खूबसूरत नक्काशी और मूर्तियां खजुराहो की याद दिलाते हैं. मंदिर की दीवारों और पत्थरों पर उकेरी गई बारीक शिल्पकला इसे देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है. यही वजह है कि इसे 'मिनी खजुराहो' कहा जाता है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
गणेश बाग केवल एक मंदिर नहीं बल्कि भारतीय निर्माण शैली का शानदार उदाहरण है. परिसर में घूमते हुए हर तरफ सुंदर निर्माण शैली, पुरानी इमारतें और आकर्षक संरचनाएं नज़र आती हैं. यहां की वास्तुकला उस दौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करती है.


4/7
|
गणेश बाग की विशाल बावड़ी यहां आने वाले सैलानियों के लिए खास आकर्षण है. इसकी अनोखी बनावट और शानदार निर्माण कला लोगों को हैरान कर देती है. पत्थरों से बनी यह बावड़ी आज भी अपनी भव्यता को संजोए हुए है और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
मंदिर परिसर में स्थित सुंदर तालाब इस ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता को और बढ़ा देता है. तालाब के किनारे बने पक्के घाट और व्यवस्थित संरचनाएं इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं. शांत वातावरण और ऐतिहासिक परिवेश यहां आने वालों को एक अलग अनुभव देते हैं.


6/7
|
अगर आप इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला को करीब से देखना चाहते हैं तो गणेश बाग आपके लिए शानदार जगह है. यहां की नक्काशीदार दीवारें, प्राचीन संरचनाएं, बावड़ी और तालाब हर फ्रेम को खास बना देते हैं. यही वजह है कि यह जगह इतिहास प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
गणेश बाग मंदिर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा के पास कर्वी-देवांगना मार्ग पर स्थित है. यह चित्रकूट के प्रसिद्ध हनुमान धारा से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर है. चित्रकूट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है. अगर आप चित्रकूट घूमने जा रहे हैं तो इस ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










