बहराइच में नेपाली महिला जयकला बोहरा 70 लाख की चरस के साथ पड़की गई तो ये विस्फोटक बात पता चली

यूपी तक

• 06:02 PM • 25 Dec 2024

बहराइच में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 70 लाख रुपये कीमत की 364 ग्राम चरस के साथ नेपाली महिला को अरेस्ट किया है.

Google CTA
Bahraich news

1/5

|

बहराइच जिले के रुपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त दल ने 70 लाख रुपये कीमत की 364 ग्राम चरस जब्त की और तस्करी के आरोप में एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है.
 

bahraich news

2/5

|

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक सेनानायक राज रंजन ने बताया कि खुफिया सूचना पर एसएसबी और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक संयुक्त दल ने मंगलवार को रुपईडीहा चौकी पर एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया.

bahraich news

3/5

|

उन्होंने बताया कि उसके पास से 364 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया गया जिसे उसने अपनी कमर पर लपटे एक छोटे बैग में छिपाया हुआ था. 
 

bahrich News

4/5

|

नेपाली महिला की पहचान जयकला बोहरा रूप में की गई है. पूछताछ में महिला ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है. 
 

bahraich news

5/5

|

इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है. 
 

रिलेटेड फोटो गैलरी