दलित के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर कोर्ट ने अब सुना दिया बड़ा फैसला, बुरा फंसा
यूपी तक
05 Sep 2026 (अपडेटेड: 05 Sep 2026, 04:21 PM)
जंतर-मंतर मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया. इस बीच कोर्ट ने भी स्वतंत्र को लेकर एक बड़ा फैसला सुना दिया है. खबर में जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT


1/7
|
जंतर-मंतर पर 14 साल की बच्ची के पिता के साथ मारपीट करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस की टीम ने 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया.


2/7
|
5 सितंबर को आरोपी को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित जज के आवास पर पेश किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई के बाद अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.
ADVERTISEMENT


3/7
|
यह मामला 23 जून 2024 का है जब एक पिता अपनी 14 साल की बेटी के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंचे थे. वहां वीडियो रिकॉर्डिंग के विवाद में स्वतंत्र भारद्वाज पर बच्ची के पिता के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगा था.


4/7
|
हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह हंसते हुए अपना जुर्म स्वीकार कर रहा था और दावा कर रहा था कि बड़े नेताओं का हाथ होने के कारण उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका.
ADVERTISEMENT


5/7
|
पॉडकास्ट का वीडियो सामने आने के बाद राहुल गांधी और चंद्रशेखर आजाद समेत कई विपक्षी नेताओं ने पुलिस और प्रशासन की ढिलाई पर कड़े सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.


6/7
|
मामले में जनआक्रोश को देखते हुए पुलिस ने एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं. इसके अलावा नाबालिग बच्ची को सोशल मीडिया पर मिली धमकियों के आधार पर अलग से पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में हिंदू रक्षा दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज को 'हिंदुत्व का रक्षक' बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT










