11 मई से बदलने वाला है ग्रहों का खेल, 21 जून तक इन 4 राशियों पर रहेगा संकट

यूपी तक

• 09:07 AM • 10 May 2026

11 मई से मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि मानसिक तनाव, धन हानि, विवाद और दुर्घटना जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

follow google news
1

1/8

|

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल का अपनी ही राशि में गोचर जहां ऊर्जा और साहस बढ़ाता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय परेशानी और तनाव भी ला सकता है. यह प्रभाव 21 जून तक रहेगा.
 

2

2/8

|

कर्क राशि के लोगों के लिए यह गोचर मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ विवाद होने की संभावना रहेगी. छोटी-सी बात भी बड़ा झगड़ा बन सकती है.
 

3

3/8

|

इस दौरान कर्क राशि वालों को अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि गुस्से या कटु शब्दों की वजह से बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. साथ ही माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
 

4

4/8

|

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में परेशानी खड़ी कर सकता है. पति-पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर तनाव और विवाद बढ़ने के संकेत हैं.
 

5

5/8

|

यदि तुला राशि के लोग किसी के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं, तो पैसों के लेनदेन में पूरी पारदर्शिता रखना जरूरी होगा. लापरवाही या गलतफहमी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.
 

6

6/8

|

मकर राशि वालों को इस समय वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि चोट या दुर्घटना की आशंका बन रही है. परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद बढ़ सकता है और घरेलू सुख-शांति प्रभावित हो सकती है. साथ ही अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है.
 

7

7/8

|

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर धन हानि के संकेत दे रहा है. जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है. कटु वाणी के कारण रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है. इसके अलावा आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं.
 

8

8/8

|

मंगल के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही लाल मसूर की दाल का दान करें और क्रोध से बचने की कोशिश करें, क्योंकि शांत व्यवहार ही इस समय सबसे बड़ा उपाय साबित हो सकता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी