आज दोपहर में इस वक्त लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लोगों को होगा खूब फायदा

यूपी तक

• 06:00 AM • 17 Feb 2026

17 फरवरी को दोपहर 3:26 बजे लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण चार राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. कुंभ राशि में बने दुर्लभ चतुर्ग्रही योग के कारण मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में खास लाभ मिलने के योग हैं.

follow google news
1

1/7

|

आज 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होने वाला यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. इस बार ग्रहण के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा का 'चतुर्ग्रही योग' बन रहा है, जो ठीक 37 साल पहले 1989 में बना था. यह दुर्लभ संयोग कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदलने वाला है.
 

2

2/7

|

साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. कुंभ राशि में सूर्य के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा की उपस्थिति एक शक्तिशाली ऊर्जा पैदा करेगी. हालांकि ग्रहण को सामान्यतः अशुभ माना जाता है, लेकिन यह विशिष्ट ग्रहों की स्थिति 4 राशियों के लिए प्रगति के द्वार खोलने वाली है.
 

3

3/7

|

मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जाएगी. घर में सुख-शांति रहेगी और कोई बड़ी खुशखबरी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे.  
 

4

4/7

|

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नई योजनाओं पर मुहर लगाने का है. आपकी वित्तीय स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आमदनी के जरिए उसे संतुलित कर लेंगे. जो लोग खेल या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय जीत दिलाने वाला है. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. 
 

5

5/7

|

तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक तंगी दूर करने वाला साबित होगा. अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है. नया बिजनेस शुरू करने या नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए समय उत्तम है. वाहन या मकान खरीदने की योजना सफल हो सकती है. यह ग्रहण आपको किसी बड़े संकट या दुर्घटना से भी सुरक्षित रखेगा. 
 

6

6/7

|

धनु राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण उनके भाग्य में चार चांद लगाने वाला है. आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके भविष्य और करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे.
 

7

7/7

|

भले ही यह ग्रहण इन 4 राशियों के लिए शुभ है, लेकिन ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां जरूरी हैं. ग्रहण के समय अपने ईष्ट देव का ध्यान करें और मंत्रों का मानसिक जाप करें. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर सामर्थ्य अनुसार तिल, गुड़ या अनाज का दान करना शुभ फल को दोगुना कर सकता है. इस दुर्लभ संयोग का लाभ उठाने के लिए मन में सकारात्मक विचार रखें.

रिलेटेड फोटो गैलरी