नैनी पुल पर AU की पूर्व अध्यक्ष ऋचा की कार में किसी ने मार दी टक्कर, देखिए क्या हो गया हाल

यूपी तक

26 Dec 2024 (अपडेटेड: 26 Dec 2024, 01:55 PM)

प्रयागराज के नैनी पुल पर कल रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. इस हादसे की शिकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह हुईं

Google CTA
richa singh

1/6

|

प्रयागराज के नैनी पुल पर कल रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. इस हादसे की शिकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह हुईं 
 

richa singh

2/6

|

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे ऋचा सिंह की कार को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. 
 

richa singh

3/6

|

ऋचा ने खुद इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. उन्होंने घटना के बाद की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी.
 

richa singh

4/6

|

ऋचा ने बताया कि एक हाई-स्पीड गाड़ी ने उनकी कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि गाड़ी के शीशे प्रेशर से फट गए और उनकी कार पुल के डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई.
 

richa singh

5/6

|

ऋचा ने लिखा, "ईश्वर की कृपा है कि एयरबैग खुलने की वजह से मेरी जान बच गई. हादसे के बाद हिट एंड रन मामले में आरोपी वाहन मौके से फरार हो गया."
 

richa singh

6/6

|

इस हादसे में ऋचा को कोई गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन उनकी कार को भारी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और मामले की जांच जारी है.

रिलेटेड फोटो गैलरी