अपने हाई से अभी भी भारी सस्ती चांदी, जानिए Gold Silver का लेटेस्ट रेट
यूपी तक
• 01:03 PM • 22 Feb 2026
बीते सप्ताह MCX और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली, लेकिन दोनों धातुएं अब भी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं. 29 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद चांदी करीब 1.67 लाख रुपये और सोना लगभग 36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
बीते सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी देखने को मिली है. एक ओर जहां हफ्ते भर में कीमतें तेजी से उछली हैं, वहीं दूसरी ओर ये अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से अब भी बेहद सस्ते मिल रहे हैं. चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1.67 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है, तो सोना भी 36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता है. आइए समझते हैं कीमतों का पूरा गणित.


2/7
|
बीते हफ्ते चांदी के खरीदारों के लिए बाजार काफी गरम रहा. 13 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 2,44,360 रुपये पर बंद हुई थी, जो हफ्ते भर की तेजी के बाद शुक्रवार को 2,52,944 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी सिर्फ 5 दिनों के कारोबार में चांदी की कीमत में 8,584 रुपये का बड़ा उछाल दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT


3/7
|
29 जनवरी 2026 वह ऐतिहासिक दिन था जब चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया और 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था. उस शिखर से तुलना करें तो हालिया तेजी के बावजूद चांदी अब भी 1,67,104 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है. यह गिरावट उन लोगों के लिए बड़ा मौका है जो भारी मात्रा में निवेश करना चाहते हैं.


4/7
|
चांदी की राह पर चलते हुए सोने की कीमतों में भी बीते सप्ताह मजबूती देखी गई. 13 फरवरी को MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,895 रुपये था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 1,56,876 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इस तरह सोने के भाव में हफ्ते भर के भीतर प्रति 10 ग्राम 981 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सोना भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. वर्तमान भाव (1,56,876 रुपये) की तुलना में, 24 कैरेट सोना अपने लाइफ-टाइम हाई से अब भी 36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है.


6/7
|
IBJA के मुताबिक, हफ्ते भर में सोने की अलग-अलग शुद्धता के भाव इस प्रकार रहे: 24 कैरेट (999): ₹1,55,066 प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट (916): ₹1,51,340 प्रति 10 ग्राम. 20 कैरेट: ₹1,38,010 प्रति 10 ग्राम. 18 कैरेट: ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम. चांदी (999): ₹2,50,314 प्रति किलोग्राम.
ADVERTISEMENT


7/7
|
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती है. हालांकि, सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. (नोट: ये कोई निवेश सलाह नहीं है. सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स या वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.)
ADVERTISEMENT










